सेंसेक्स 238 अंक की तेजी के साथ 81,926 पर ओपन:निफ्टी में भी 70 अंक की बढ़त, बैंकिग, फार्मा सहित सभी सेक्टर में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 238 अंक की तेजी के साथ 81,926 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 25,080 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। बैंकिग, फार्मा सहित NSE के सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO कल ओपन होगा
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO कल ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। शुक्रवार को बाजार में थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 808 अंक (0.98%) की गिरावट के साथ 81,688 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 200 अंक (0.93%) की गिरावट रही, ये 25,049 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी में गिरावट थी। मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा 2.53% गिरा था।