सैफ हमले मामले में पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस:कहा- सैफ से नहीं लीलावती अस्पताल से हमले की जानकारी मिली, एडमिट होने के टाइम पर कोई शक नहीं

16 जनवरी रात 2 बजे सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला किया गया था। इस मामले में एक आरोपी शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। खबर थीं कि हमला होने के 2 घंटे बाद सैफ अली खान लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जिससे कई थ्योरी बनाई जा रही हैं। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस परमजीत सिंह दाहिया ने कहा है कि हमले की जानकारी सैफ नहीं बल्कि लीलावती अस्पताल से मिली थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है