स्टॉक मार्केट में कामयाबी दिलाते हैं बुध और राहु:एस्ट्रोलॉजर श्रीकांत जाधव का इंटरव्यू; इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट हरशुभ इनकी सलाह पर बने कामयाब ट्रेडर

साल 2008 की बात है। एक इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट स्टूडेंट के पिता उसे एक ज्योतिषी के पास लेकर पहुंचे। ज्योतिषी ने बताया कि आपके बेटे को अपना करियर स्टॉक मार्केट में बनाना चाहिए। वो स्टूडेंट उस समय स्टॉक मार्केट में बारे में कुछ भी नहीं जानता था। ऐसे में उसने स्टॉक मार्केट के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। धीरे-धीरे शेयर ट्रेडिंग शुरू की। शुरुआत में नुकसान हुआ, लेकिन फिर उतार चढ़ाव के बाद कामयाबी मिलने लगी। आज वो एक सक्सेसफुल ट्रेडर है और करोड़ों का पोर्टफोलियो भी है। इस इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट स्टूडेंट का नाम है हरशुभ महेश शाह। सोशल मीडिया पर ये काफी पॉपुलर हैं और फ्री में लोगों को मार्केट के बारे में गाइड करते हैं। हरशुभ शाह 2008 में जिस ज्योतिषी के पास गए थे उनका नाम नाम डॉ. श्रीकांत जाधव है। दैनिक भास्कर ने डॉ. जाधव से स्टॉक मार्केट में ग्रह-नक्षत्रों का क्या रोल है इसे लेकर बात की। उन ग्रहों के बारे में जाना जो शेयर बाजार में सफलता दिलाते हैं। पढ़िए उनका पूरा इंटरव्यू… 1. क्या स्टॉक मार्केट में कामयाबी मिलेगी या नहीं इसे कुंडली देखकर बताया जा सकता है? कुंडली का हमारे पूरे जीवन पर प्रभाव होता है। अपने जीवन के हर पार्ट पर चाहे वो करियर, फैमिली लाइफ या बिजनेस हो सभी चीजों पर… तो स्टॉक मार्केट से हमारी कुंडली का गहरा संबंध होता है। आपकी कुंडली इंडिकेट करती है कि आप उस लाइन में जा सकते हैं या नहीं। जाना है तो किस सेक्टर में जाना है, इंट्रा डे करना है या शॉर्ट टर्म। ये सब चीजें उसमें आती है। कुंडली के ग्रहों के एनालिसिस से पता चलता है कि उसे शेयर मार्केट में किस तरह से काम करना चाहिए। 2. ऐसे कौन से ग्रह हैं जो कुंडली में मजबूत होने चाहिए जिन्हें स्टॉक मार्केट के लिए अच्छा माना जाता है? कुंडली में धन और कर्म स्थान पावरफुल होना चाहिए। ऐसे कुछ ग्रह होते हैं जो अनएक्सपेक्टेड पैसा देते हैं। अनएक्सपेक्टेड पैसा देने वाले ग्रह हैं बुध और राहू। इसके अलावा एक और ग्रह है शनि। कुंडली में इन ग्रहों का मजबूत होना जरूरी है। कलयुग में वैसे भी राहू का बहुत प्रभाव है। ये दो तीन ग्रह अगर अच्छे रहें तो बहुत फायदा होता है। 3. कुंडली में स्टॉक मार्केट से जुड़े ग्रह कमजोर है तो उन्हें मजबूत करने के क्या उपाय हैं? कुंडली के कुछ ग्रह ऐसे होते हैं जो स्टॉक मार्केट के लिए फेवरेबल होते हैं। ये देखना पड़ता है कि ये अच्छे हैं या नहीं। अगर नहीं है तो उसे अपनी कुंडली का एनालिसिस किसी अच्छे ज्योतिषी से कराना चाहिए और फिर उसकी रेमिडी होती है… इसमें पूजा पाठ और दान करने होते हैं। रत्न भी पहन सकते हैं। ऐसे कुछ उपायों से ग्रह बलवान किए जा सकते हैं। इनसे स्टॉक मार्केट को फेवरेबल कर सकते हैं। किसी सेक्टर में निवेश करना सही रहेगा। ये भी कुंडली के ग्रहों के हिसाब से गाइड कर सकते हैं। 4. कमजोर ग्रहों के लिए उपाय करें या मजबूत ग्रहों को और मजबूत बनाएं? कई ज्योतिषियों का कहना है कि कमजोर ग्रहों का उपाय नहीं करना चाहिए… मजबूत ग्रहों का उपाय करें, लेकिन ऐसा नहीं है। कमजोर ग्रहों को बलवान बनाने के लिए ही उपाय करने चाहिए। इसके अलावा कुंडली में कौन से दोष हैं, उनका पता होना चाहिए। जब तक कुंडली के दोष दूर नहीं होंगे तब तक शुभ योग का फायदा नहीं मिलेगा, इसलिए इन दोषों का उपाय करना चाहिए। जैसे ही दोष दूर होंगे फायदा मिलना शुरू हो जाएगा और रास्ते खुलने लगेंगे। 5. गोल्ड और सिल्वर के दामों को लेकर अगले साल के लिए आपका क्या प्रिडिक्शन है? 2025 में फरवरी-मार्च के बाद सिल्वर में 10-15% की गिरावट की उम्मीद है। जितनी तेजी से सिल्वर डाउन आएगा गोल्ड उतनी तेजी से नीचे नहीं आएगा। गोल्ड में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मई-जून और जुलाई में 3-4% नीचे आ सकता है।