देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 22 लाख के पार कर गया। अब तक 22 लाख 14 हजार 137 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। रविवार को 62 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 62 हजार 117 नए मरीज बढ़े।
राहत की बात है कि मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी 15 लाख के पार हो गया। अब तक 15 लाख 34 हजार 278 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 54 हजार 474 मरीज ठीक हुए। मरने वालों का आंकड़ा भी रविवार को 44 हजार पार कर गया। एक दिन में यहां 1013 मरीजों की मौत हुई। अब तक 44,466 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 12248 संक्रमित मिले, 390 की मौत
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 12248 नए मामले सामने आए और 390 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 5,15,332 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1,45,558 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3,51,710 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17,757 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 10820 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां 2,27,860 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 87,112 लोगों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 138712 लोग ठीक हो चुके हैं। 2036 लोगों की मौत हो गई।
देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड नए कोरोना केस मिले
7 राज्यों में 24 घंटे में जितने केस आए, उससे ज्यादा मरीज ठीक हुए
गुजरात, केरल, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बीते 24 घंटे में जितने नए केस आए, उनसे ज्यादा मरीज ठीक हो गए। इनके अलावा दादरा एवं नगर हवेली, चंडीगढ़ और मिजोरम में नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बराबर रही।
LIVE UPDATES :
- कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत 5 मंत्री संक्रमित : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर्स की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। श्रीरामुलु कर्नाटक के पांचवे मंत्री हैं जो संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा खुद कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा वन मंत्री आनंद सिंह, पर्यटन मंत्री सीटी रवि, और बीसी पाटिलवर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।
- मध्य प्रदेश में मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना पॉजिटिव : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक और मंत्री विश्वास सारंग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। लक्षण सामने आने के बाद उन्होंने अपना स्वाब सैंपल दिया था। तीन दिन पहले रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया था, जबकि रविवार को उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट करके भी दी है।
- हरियाणा में 792 नए मामले, नौ की जान गई : हरियाणा में रविवार को संक्रमण के 792 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 41,635 हो गई है। अब तक 483 लोग जान गंवा चुके हैं।
- कर्नाटक में 5985 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 107 लोगों की मौत : कर्नाटक में रविवार को संक्रमण के 5985 नए मामले सामने आए। 107 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 178087 हो गई है। इनमें 80973 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3198 लोगों की मौत हो चुकी है।
- आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 10820 नए मामले, 97 लोगों की मौत: आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 10820 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां 2,27,860 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 87,112 लोगों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 138712 लोग ठीक हो चुके हैं। 2036 लोगों की मौत हो गई।
- महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 12248 संक्रमित मिले, 390 की मौत : महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 12248 नए मामले सामने आए और 390 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 5,15,332 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1,45,558 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3,51,710 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17,757 लोगों की मौत हो चुकी है।
- मध्यप्रदेश में कोरोना के 868 नए मामले, 19 की मौत : मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना के 868 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 39025 हो गई है। अब तक 996 लोग यहां जान गंवा चुके हैं।
- शनिवार को रिकॉर्ड 65 हजार मरीज मिले, 7 लाख से ज्यादा टेस्टिंग हुई : शनिवार को रिकॉर्ड 65 हजार 156 मरीज मिले और 52 हजार 135 मरीज ठीक हो गए। 7 लाख 19 हजार टेस्ट किए गए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 80 हजार जांच की गईं। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 82 हजार 400 टेस्ट किए गए थे।
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- ऐसी खबरें हैं कि राजधानी में फिर केस बढ़ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यहां बाहर के लोग भी टेस्ट कराने आ रहे हैं, वरना दिल्ली में तो मामले कम हो रहे हैं।
- भारत ने नेपाल को 10 वेंटिलेटर दान किएः भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने ये वेंटिलेटर काठमांडू स्थित सेना मुख्यालय में वहां के सेना प्रमुख जरनल पूर्ण चंद्र थापा को सौंपे।
- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एलुरु रोड स्थित होटल स्वर्ण पैलेस में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे रमेश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किराए पर लिया था।
5 राज्यों का हाल
1. महाराष्ट्र: राज्य में रविवार को कोरोना के 12248 नए मामले सामने आए और 390 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 5,15,332 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1,45,558 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3,51,710 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17,757 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती संजय दत्त की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और फिल्म डायरेक्टर अजय अरोड़ा ऊर्फ बिट्टू ने की है। शनिवार रात सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद संजू अस्पताल में भर्ती हुए थे।
दैनिक भास्कर से हुई बातचीत में बिट्टू ने बताया, ‘संजू को कोई बड़ी समस्या नहीं थी। मौसम बदलने की वजह से थोड़ी तकलीफ हुई थी। उनसे मेरी बात हुई है। वे बिल्कुल फिट और फाइन हैं। एकाध दिन में वो डिस्चार्ज भी हो जाएंगे।’
‘हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद उन्होंने सोचा कि क्यों ना बाकी टेस्ट भी करवा लिए जाएं। लिहाजा, उन्होंने कोविड की जांच भी करवा ली, जो कि निगेटिव निकली है।’
2. मध्यप्रदेश: रविवार को कोरोना के 868 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 39025 हो गई है। अब तक 996 लोग यहां जान गंवा चुके हैं।
उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक और मंत्री विश्वास सारंग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। लक्षण आने के बाद उन्होंने अपना सैंपल दिया था। तीन दिन पहले रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया था, जबकि रविवार को उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट करके भी दी है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “मेरे शरीर में कोरोना के एंटीबॉडीज डेवलप हो गए होंगे, मैं प्लाज्मा डोनेट करूंगा।”
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, मंत्री अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट के अलावा 10 से अधिक विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश के नाम शामिल हैं।
3. उत्तरप्रदेश: प्रदेश में प्रतिदिन साढ़े चार हजार से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करें तो यूपी में 4687 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 47890 हो गई है।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि 4687 नए केस के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 122619 तक पहुंच गई है। कुल मामलों में से 72650 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पोर्टल से आप घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हं। अब तक प्रदेश के 21811 लोगों को इससे लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 61766 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो चुके हैं।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई के कारगर साबित हो रहा कोरोना हेल्प डेस्क
यह कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक प्रमुख हथियार की तरह काम कर रहा है। इन सभी लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि लक्षण रहित और हल्के लक्षण वाले लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कारण अभी तक 2079 लोगों की मौत हो चुकी है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि टेस्टिंग और सर्विलांस का काम प्रदेश में लगातार जारी है। अभी तक सर्विलांस से 50155 इलाकों में 16374823 घरों का सर्विलांस किया गया है। इसमें 82446417 लोग रहते हैं।
4. राजस्थान: राज्य में रविवार को कोरोना के 596 मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 71, सीकर में 57, राजसमंद में 46, अजमेर में 43, बाड़मेर में 42, कोटा और चित्तौडगढ में 39-39, नागौर में 34, बीकानेर में 29, उदयपुर में 28, अलवर में 26, सवाई माधोपुर में 25, गंगानगर और बारां में 23-23, सिरोही में 18, करौली में 16, जालौर में 11, झालावाड़ में 8, प्रतापगढ़ में 7, दौसा और डूंगरपुर में 5-5, झूंझुनू में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 51924 पहुंच गया। वहीं, 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें कोटा में 4, जयपुर में 2 लोगों की मौत हुई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 784 पहुंचा।
उधर, बारां में कोविड केयर सेंटर से बीती रात भागे कोरोना संक्रमित का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस और प्रशासन उसकी तलाश में लगे हैं। बारां के तुलसा निवासी युवक को पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को ही कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। उधर, कोरोना के मामले का क्रम बारां जिले में जारी है। रविवार को दो महिलाओं सहित पांच और पॉजिटिव सामने आए।
5. बिहार: राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को 3934 मरीज मिले और रिकॉर्ड 2642 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 10 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। अच्छी बात यह है कि सैंपल जांच की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 75642 सैंपल की जांच हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की बढ़कर 79720 हो गई है। अब तक 51315 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्य के 14 जिलों में 100 से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें पटना में सर्वाधिक 786 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बेगूसराय में 244, भोजपुर में 109, पूर्वी चंपारण में 162, गोपालगंज में 115, कटिहार में 177, मुजफ्फरपुर में 128, नालंदा में 103, रोहतास में 131, सहरसा में 108, समस्तीपुर में 146, सारण में 160, वैशाली में 132 और पश्चिमी चंपारण में 108 नए संक्रमित मिले।
अररिया में 94, अरवल में 27, बांका में 41, भागलपुर में 97, बक्सर में 65, दरभंगा में 59, गया में 83, जमुई में 55, जहानाबाद में 32, कैमूर में 45, खगड़िया में 25, किशनगंज में 49, लखीसराय में 52, मधेपुरा में 48, मधुबनी में 89, मुंगेर में 93, नवादा में 18, पूर्णिया में 76, शेखपुरा में 70, शिवहर में 21, सीतामढ़ी में 36, सीवान में 51 और सुपौल में 47 नए संक्रमितों की पहचान की गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें