आगामी 25 एवं 26 मई को भूतपूर्व सैनिकों का होगा सम्मान, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच की राष्ट्रीय टीम पहुंचेगी ब्रह्मपुर
पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. धर्मेंद्र तिवारी करेंगे अध्यक्षता, डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ के नेतृत्व में साहित्यकार जुटेंगे
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच की राष्ट्रीय टीम 25 मई को वाराणसी, 26 मई को बक्सर में
रायबरेली (उ.प्र.)
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह, भारत के संस्थापक डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ 25 मई को वाराणसी तथा 26 मई को ब्रह्मपुर, बक्सर, बिहार में आयोजित भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह में भाग लेंगे। उनके साथ मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राम लखन वर्मा भी दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
डॉ. राम लखन वर्मा साहित्यिक प्रबंधन के साथ-साथ मीडिया प्रबंधन का दायित्व भी संभालेंगे। मंच की परंपरा के अनुसार वे समस्त प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय एवं कवरेज की जिम्मेदारी निभाएँगे।
26 मई-ब्रह्मपुर बक्सर में भव्य आयोजन
भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह की अध्यक्षता आदरणीय आचार्य डॉ. धर्मेंद्र तिवारी करेंगे। डॉ. तिवारी पूर्व कुलपति, आरा विश्वविद्यालय, बिहार तथा कुलाधिपति, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, रायबरेली, उत्तर प्रदेश हैं।

राष्ट्रीय टीम की उपस्थिति
कार्यक्रम में रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह, भारत के संस्थापक डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ रायबरेली, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राम लखन वर्मा रायबरेली के अतिरिक्त मंच की विभिन्न प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। कई प्रांतीय अध्यक्ष,महा सचिव एवं साहित्यकारों के पहुँचने की संभावना है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
समारोह का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र-सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करना तथा युवा पीढ़ी को देशभक्ति, अनुशासन एवं त्याग के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में काव्य-पाठ, देशभक्ति गीत एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएँगे।
डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ ने कहा कि “सैनिक देश की असली पूँजी हैं। सीमा पर खड़े जवान के कारण ही हम अमन चैन के साथ कविता लिख पाते हैं। रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच का संकल्प है कि हम साहित्य के माध्यम से सैनिकों के शौर्य को जन-जन तक पहुँचाएँ।”
डॉ. राम लखन वर्मा, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि 25 मई को वाराणसी में साहित्यिक भेंट के बाद 26 मई को ब्रह्मपुर- बक्सर में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। आप सभी को बताते चले कि वाराणसी से बक्सर तक साहित्य और शौर्य की यात्रा। रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच की टीम 25 मई को काशी पहुँचेगी और 26 मई को ब्रह्मपुर बक्सर में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित करेगी ब्रह्मपुर बक्सर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह होगा। अध्यक्षता करेंगे पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. धर्मेंद्र तिवारी।
रायबरेली से रायबरेली काव्य रस साहित्यय मंच के संस्थापक डॉ. शिव नाथ सिंह ‘शिव’, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह और केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राम लखन वर्मा पहुँच रहे हैं। रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच की कई प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में काव्य- पाठ और देशभक्ति गीतों के जरिए सैनिकों के त्याग को नमन किया जाएगा “सैनिकों का सम्मान यानी राष्ट्र का सम्मान। हम कलम के सिपाही, सरहद के सिपाहियों को सलाम करने जा रहे हैं। ”डॉ. राम लखन वर्मा, केंद्रीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि मीडिया इस राष्ट्रीय आयोजन को प्रमुखता दें। 26 मई को ब्रह्मपुर बक्सर में मिलते हैं।”