होलाष्टक खत्म, लेकिन शादी के मुहूर्त एक महीना और नहीं:आज से शुरू हुआ खरमास, 14 अप्रैल से मिलेंगे विवाह के मुहूर्त

आज (14 मार्च) होलाष्टक खत्म हो गया है, लेकिन विवाह के लिए एक महीना और शुभ मुहूर्त नहीं हैं। आमतौर पर होलाष्टक के बाद विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त मिलना शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस साल 14 मार्च से खरमास शुरू हो गया है, इस कारण अब 14 अप्रैल से विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। आज चंद्र ग्रहण भी है, लेकिन ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इस कारण इसका सूतक नहीं है। खरमास में कर सकते हैं खरीदारी इस महीने में विवाह जैसे मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं, लेकिन इस महीने में विवाह से जुड़ी चीजें जैसे ज्वेलरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी की जा सकती है, वाहन भी खरीद सकते हैं। नए घर की बुकिंग भी इस महीने की जा सकती है। होलाष्टक में मांगलिक कार्यों के मुहूर्त क्यों नहीं होते हैं? होलाष्टक के दिनों ग्रहों की स्थिति उग्र (अशुभ) रहती है। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को चंद्र, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल, पूर्णिमा को राहु उग्र रहता है। मांगलिक कामों में सभी ग्रहों की शुभ स्थिति देखी जाती है, तभी इन कामों के लिए मुहूर्त मिलते हैं। अगर ग्रह उग्र स्थिति में होते हैं तो मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। खरमास किसे कहते हैं? खरमास में मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त क्यों नहीं रहते हैं? ज्योतिषीय मान्यता धार्मिक मान्यता