देश में उत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ अब मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। तापमान गिरने के साथ-साथ कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को MP-राजस्थान समेत 8 राज्यों के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में दिखा। कानपुर में विजिबिलिटी घटकर जीरो और लखनऊ में 50 मीटर रह गई। बिहार के पूर्णिया, पंजाब के बठिंडा, हरियाणा के सिरसा और MP के ग्वालियर में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर में 3 दिन से जारी बर्फबारी का दौर बुधवार को थम गया है। श्रीनगर में तापमान 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शोपियां देश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर, राजस्थान के सीकर में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप के अलावा बुधवार को अंडमान-निकोबार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में ओले गिरने का भी अनुमान है। देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें… तमिलनाडु में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित
तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश का दौर 2 दिन से लगातार जारी है। तिरुनेलवेली में पिछले कलेक्टर ने बुधवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। थूथुकुडी और तेनकासी में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, रामनाथपुरम में स्कूल के साथ-साथ कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। तमिलनाडु के मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 25 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है। राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में 3° की गिरावट; पचमढ़ी में रात का पारा 10° उत्तरी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन के टेम्प्रेचर में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। पचमढ़ी में पारा 23.8 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक प्रदेश में ऐसी ही सर्दी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समेत 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड बिहार में सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। इसकी वजह है कि कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को पटना समेत 15 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…. राजस्थान: राज्य में गिरने लगा दिन का पारा, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी उत्तरी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन के टेम्प्रेचर में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। पचमढ़ी में पारा 23.8 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक प्रदेश में ऐसी ही सर्दी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 5 शहरों में AQI 200 पार, तापमान 10 डिग्री गिरा सोमवार को पंजाब में पराली जलाने के 888 मामले दर्ज किए गए, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले पराली जलाने के 750 मामलों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। पराली जलाने की घटनाएं जब बढ़ती हैं तो इसका सीधा असर आसपास के इलाकों की वायु गुणवत्ता पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 13 जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद, 1 जिले में 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी हरियाणा में ठंड बढ़ रही है और प्रदूषण का प्रकोप जारी है। ऐसे में धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने 13 जिलों में 12वीं और एक जिले में 5वीं तक के स्टूडेंट्स की छुटि्टयां कर दी हैं। यह निर्णय सरकार के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने लिया। पूरी खबर पढ़ें…