30 नवंबर और 1 दिसंबर को अगहन अमावस्या:इस पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने की है परंपरा, जानिए अमावस्या से जुड़ी 10 खास बातें

मार्गशीर्ष (अगहन) मास की अमावस्या दो दिन यानी 30 नवंबर और 1 दिसंबर को रहेगी। अमावस्या शुरुआत 30 नवंबर की सुबह करीब 9.30 बजे होगी, ये तिथि 1 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा है। अमावस्या को भी एक पर्व माना जाता है। हिन्दी पंचांग के एक वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती हैं और जिस वर्ष अधिक मास रहता है, तब साल में कुल 13 अमावस्या हो जाती हैं। जानिए अमावस्या से जुड़ी ऐसी कुछ और खास बातें…