आज दीपावली है। अमावस्या तिथि शाम को 4 बजे बाद शुरू होगी, इसलिए लक्ष्मी पूजा का पहला मुहूर्त शाम 5 बजे से शुरू होगा। रात में 3.27 तक लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं। देर रात तक कुल 6 मुहूर्त रहेंगे। पंडितों का मानना है कि दीपावली पर शाम को समृद्धि देने वाले 4 राजयोग बनेंगे। शश, कुलदीपक, शंख और लक्ष्मी योग बनने से इस महापर्व का शुभ फल और बढ़ जाएगा। अब जानते हैं लक्ष्मी जी के खास मंदिरों के बारे में… ग्राफिक्स: कुणाल शर्मा सोर्स: प्रो. रामनारायण द्विवेदी (महामंत्री, काशी विद्वत परिषद) डॉ. राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्वत परिषद) डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरूपति) डॉ. गणेश मिश्र (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी) डॉ. सुधाकर मिश्र (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर) ———————- दीपावली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दीपावली पूजा में कैसी तस्वीर हो लक्ष्मी जी की: ऐसे फोटो की पूजा न करें जिसमें सिर्फ लक्ष्मी जी अकेली हो, खड़ी हुई लक्ष्मी को माना जाता है चंचला दीपावली की पूजा में लक्ष्मी जी के अलग-अलग रूपों को पूजा जाता है। वैसे तो देवी की मूर्तियों को पूजने का विधान है, लेकिन लक्ष्मी जी के अलग-अलग तस्वीरों को लेकर भी मान्यता है। जानकारों का कहना है कि पूजा में देवी की ऐसी तस्वीर न हो जिनमें सिर्फ अकेली लक्ष्मी ही हो। देवी के साथ अन्य देवी-देवता भी होने चाहिए। देवी का आसन क्या हो, लक्ष्मी जी बैठी हुई होनी चाहिए या खड़ी हुई, इन सब बातों को ध्यान में रखकर तस्वीर पूजा में रखनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…