सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस के हाथ बड़ा सबूत लगा है। 14 अप्रैल को हुए इस हमले के आरोपियों के पास से पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली थी। यह ऑडियो एजेंसी के पास रखी अनमोल के ऑडियो सैंपल से मैच हो गई है। आरोपियों के फोन से मिली थी ऑडियो रिकॉर्डिंग
14 अप्रैल काे सलमान के घर पर फायरिंग करने के दो दिनों बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला की दोनों आरोपी लगातार गैंगस्टर अनमोल के संपर्क में थे। पुलिस को विक्की और सागर के मोबाइल से उनकी और अनमोल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो मिला था। फोरेंसिक लैब भेजे गए थे ऑडियो सैंपल
यह पता लगाने के लिए कि यह ऑडियो अनमोल का ही है या नहीं पुलिस ने सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से अनमोल के ऑडियो सैंपल लेकर दोनों सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे थे। अब जांच के दौरान पता चला कि यह ऑडियो अनमोल बिश्रोई का ही है। यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…