टी-20 वर्ल्ड कप…सुपर-8 में आज IND Vs BAN:बांग्लादेश हारी तो सेमीफाइनल में जाना मुश्किल, 2007 में भारत को बाहर किया था

2007 वनडे वर्ल्ड कप का भारत-बांग्लादेश मैच तो आपको याद होगा, यह वही मुकाबला था जिसमें भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। 17 मार्च 2007 को पोर्ट ऑफ स्पेन में शाकिब अल हसन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम इंडिया से जीत छीन ली थी। आज फिर शाकिब अल हसन की टीम कोच राहुल द्रविड़ की टीम इंडिया के सामने चुनौती पेश करेगी, हालांकि परिस्थितियां अलग होंगी। एंटीगुआ में खेले जाने वाले इस मुकाबले का टॉस कुछ देर में होगा। आज हारने की स्थिति में बांग्लादेश की टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि बांग्लादेशी टीम अपना पहला सुपर 8 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है। बांग्लादेशी टीम में शाकिब, तौहीद, तंजीम और मुस्तफिजुर जैसे प्लेयर हैं, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के आंकड़े भारतीय टीम के फेवर में हैं। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम भारत को कभी हरा नहीं सकी है। मैच डिटेल्स…सुपर 8 : भारत Vs बांग्लादेश
तारीख और स्टेडियम: 21 जून, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ
समय: टॉस- 7:30 PM, मैच स्टार्ट – 8 PM टी-20 में भारत का पलड़ा भारी टॉस और पिच का रोल- एंटीगुआ में हमेशा से पेसर्स ही हावी रहे। हालांकि इस टी-20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजों ने 8.45 की इकोनॉमी रेट से रन भी खर्च किए। मैदान पर चेज करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली। ऐसे में टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी। सुपर-8 में हुए साउथ अफ्रीका और अमेरिका के मुकाबले में पहले खेलकर अफ्रीका को 18 रन से जीत मिली थी। मैच की अहमियत – यह सुपर-8 का 7वां मुकाबला है। सुपर-8 की रेस में भारत अपना पहला मुकाबला जीत चुका है। वह इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगा। बांग्लादेश को पिछले मैच में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली है। वह सुपर-8 में अपनी पहली जीत की तलाश में है। अगर टीम यह मैच हारती है, तो उसे अफगानिस्तान से एक बड़ी जीत के साथ दूसरी टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर रहना होगा। भारत के मिडिल ऑडर को मजबूती दे रहे पंत, तंजीम हसन बांग्लादेश के टॉप विकेट देकर प्लेयर्स टु वॉच भारत के सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली शानदार पारी बांग्लादेश के लिए टॉप स्कोरर हैं तौहीद हृदॉय दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सुर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जस्प्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, जेकर अली, लिटन दास (विकेट कीपर), तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।