GST मीटिंग में फैसला- दूध के डिब्बों पर 12% टैक्स:वित्त मंत्री बोलीं- फर्जी बिलों पर रोक के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन लागू होगा

GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग आज (शनिवार) 22 जून को हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि फर्जी बिलों पर रोक लगाने के लिए फेज्ड मैनर यानी चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन लागू किया जाएगा। GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग के अहम फैसले वित्त मंत्री ने कहा कि अपीलेट अथॉरिटी के समक्ष अपील दायर करने के लिए अधिकतम राशि 25 करोड़ रुपए से घटाकर 20 करोड़ रुपए CGST प्री-डिपॉजिट कर दी जाएगी। छोटे टैक्सपेयर्स की मदद के लिए काउंसिल ने 2024-25 के लिए रिटर्न दाखिल करने हेतु GSTR4 के लिए 30 जून की तारीख की सिफारिश की है। GST काउंसिल मीटिंग में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, गोवा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के मुख्यमंत्री, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री, राज्यों के वित्त मंत्री और अन्य मंत्री शामिल हुए। कुछ सीनियर अधिकारी भी इसमें शामिल हुए थे। निर्मला सीतारमण के वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद, GST काउंसिल ने 53वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिंग की तारीख की घोषणा की थी। अक्टूबर की मीटिंग में ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगाया था
जीएसटी काउंसिल की पिछली मीटिंग 7 अक्टूबर, 2023 को हुई थी। इस मीटिंग में, जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28% शुल्क लगाने का फैसला किया था। 52वीं मीटिंग में लिए गए थे ये अहम फैसले सरकार ने मई में GST से ₹1.73 लाख करोड़ जुटाए
सरकार ने मई 2024 में GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया चौथा और वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा हाईएस्ट GST कलेक्शन था। इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2024 में GST से सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। सालाना आधार पर ग्रॉस GST कलेक्शन में 10% की बढ़ोतरी हुई थी। CGST 32,409 करोड़ रुपए, SGST 40,265 करोड़ रुपए रहा
वित्त मंत्रालय के अनुसार, मई के ₹1,72,739 करोड़ के GST कलेक्शन में CGST 32,409 करोड़ रुपए और SGST 40,265 करोड़ रुपए रहा। IGST 87,781 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 39,879 करोड़ रुपए सहित) और सेस 12,284 करोड़ रुपए रहा। सेस में माल के आयात से मिले 1,076 करोड़ रुपए शामिल हैं। इकोनॉमी की हेल्थ को दिखाता है GST कलेक्शन
GST कलेक्शन इकोनॉमी की ओवरऑल हेल्थ का एक संकेतक है। अप्रैल महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। 2017 में लागू हुआ था GST
GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।