वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया:सेमीफाइनल की रेस में बरकरार; होप ने नाबाद 82 रन बनाए, चेज ने 3 विकेट लिए

वेस्टइंडीज ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 के छठे मुकाबले में अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत से विंडीज सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। सुपर 8 के दूसरे ग्रुप में साउथ अफ्रीका 4 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद वेस्टइंडीज दूसरे तो इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के 2 मैचों में 2-2 पॉइंट्स हैं हालांकि बेहतर नेट रन रेट के चलते विंडीज इंग्लैंड से ऊपर है। वेस्टइंडीज ने शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया और अमेरिका को 19.5 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट कर दिया। 129 रन का टारगेट वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में ही चेज कर लिया। आगे मैच एनालिसिस… वेस्टइंडीज-अमेरिका मैच का स्कोरकार्ड 1. मैच विनर
वेस्टइंडीज की जीत में बॉलर्स का अहम योगदान रहा। USA ने मैच में शुरुआत अच्छी की, लेकिन पावरप्ले के बाद रोस्टन चेज ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया। चेज ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 2. ग्राफिक्स में मैच के हीरोज टर्निंग पॉइंट
मैच का टर्निंग पॉइंट रोस्टन चेज का स्पेल रहा। चेज ने अपने स्पेल में तीन विकेट झटके। उन्होंने 10वें ओवर में पहले कप्तान एरोन जोन्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने इसके बाद 14वें ओवर में अमेरिका को दो लगातार झटके दिए। ओवर की दूसरी बॉल पर कोरी एंडरसन और तीसरी बॉल पर हरमीत सिंह को आउट किया। इन झटकों के बाद USA मैच में वापसी ही नहीं कर सका। फाइटर ऑफ द मैच
एंड्रियस गॉस ने अपनी टीम को 128 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। इस दौरान 16 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक सिक्स लगाया। अमेरिका की पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अमेरिका की ओर से एंड्रियस गॉस 29, नीतीश कुमार 20, मिलिंद कुमार 19 और अली खान ने 14 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने 3-3 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट झटके। गुडाकेश मोती को एक विकेट मिला। वहीं मिलिंद कुमार रन आउट हुए। वेस्टइंडीज की पारी
टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 39 बॉल पर नाबाद 82 रन की पारी खेली। यह उनका चौथा टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक है। निकोलस पूरन ने नाबाद 27 रन बनाए। वहीं जॉनसन चार्ल्स 15 रन बनाकर आउट हुए। अमेरिका की ओर से इकलौता विकेट हरमीत सिंह ने लिया। होप और चार्ल्स के बीच 67 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। वहीं दूसरे विकेट के लिए होप और पूरन ने नाबाद 63 रन जोड़े। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: रोवमेन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोस्टन चेज, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओबेद मैकॉय, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती। अमेरिका: एरोन जोन्स (कप्तानी), स्टीवन टेलर, एंड्रियस गॉस, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, नॉस्थुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवल्कर।