हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 5 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 53 अंक की गिरावट के साथ 79,996 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 21 अंक की तेजी रही, ये 24,323 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली। HDFC बैंक निफ्टी का टॉप लूजर रहा, जिसके शेयर में 4.50% की गिरावट रही। जबकि, ONGC टॉप गेनर रहा। बाजार गिराने में HDFC बैंक का सबसे ज्यादा 517.16 पॉइंट का कॉन्ट्रिब्यूशन रहा 7 महीने में 70 हजार से 80 हजार पर पहुंचा सेंसेक्स
3 जुलाई को सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार निकला था। सेंसेक्स को 70 हजार से 80 हजार तक पहुंचने में 7 महीने लगे। 11 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 70 हजार पर था, जो 3 जुलाई को 80 हजार पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स 60 हजार से 70 हजार पर पहुंचने में 2 साल से ज्यादा लगे थे। इस साल इस साल अब तक सेंसेक्स में 10% और बीते 1 साल में 22% की तेजी देखने को मिली है। कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 4 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,392 और निफ्टी ने 24,401 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ 80,049 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की तेजी रही। ये 24,302 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली थी। IT, बैंकिंग और पावर शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।