रोहित-बुमराह प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट:ICC ने जून महीने के लिए तीन नॉमिनेशन का ऐलान किया; अफगानिस्तान के गुरबाज भी शामिल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)ने टी-20 वलर्ड कप के बाद जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब के दावेदार की घोषणा कर दी है। इसमें 17 साल बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के अलावा अफगानिस्तान के बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज को शामिल किया गया है। टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे रोहित
टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 8 मैचों में 36.71 की औसत और 156.7 की शानदार स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए।
रोहित ने सुपर-8 में वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रन की पारी खेली। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ भी 39 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। बुमराह बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। उन्होंने 8 मैचों में 4.17 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 15 विकेट भी लिए। वह टीम इंडिया के दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। गुरबाज ने इस टूर्नामेंट में बनाए सबसे ज्यादा रन
अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का प्रदर्शन भी टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर भी रहे। गुरबाज ने 8 मैचों में 124.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज की और 281 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 अर्धशतक भी जमाया। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें। टीम इंडिया की घर वापसी, 16 घंटे चला जश्न:दिल्ली से मुंबई तक रोहित, हार्दिक, कोहली-कोहली; कप्तान बोले- यह ट्रॉफी पूरे देश की 4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा। टी-20 वर्ल्ड कप की घर वापसी जो हुई। 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया दूसरी बार ट्रॉफी लेकर लौटी। फिर क्या था…17 साल इस ट्रॉफी की ओर टकटकी लगाए बैठे भारतीय फैंस अपने चहेते स्टार्स के स्वागत के लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक की सड़कों पर उतर आए। इस जीत का सेलिब्रेशन 16 घंटे तक चला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। ICC टी-20 रैंकिंग में पंड्या नंबर-1 ऑलराउंडर:बल्लेबाजी में सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर कायम; बॉलिंग की टॉप-10 रैंकिंग में 2 भारतीय
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की लेटेस्ट टी-20 प्लेयर्स रैंकिंग की ऑलराउंडर कैटेगरी में हार्दिक पंड्या टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को पीछे छोड़ दिया। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC की यह रैकिंग ​​​​​बुधवार को जारी हुई। बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 844 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर कायम हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें।