तमिलनाडु BSP चीफ आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या:चेन्नई में घर के बाहर 6 बाइकसवार ने धारदार हथियारों से हमला किया, कार्यकर्ताओं ने देर रात प्रोटेस्ट किया

तमिलनाडु के बसपा अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग (52) की शुक्रवार शाम चेन्नई में उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, आर्मस्ट्रांग कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शाम करीब 7 बजे सेम्बियम के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर घर के सामने ही थे। इसी दौरान दो बाइक से छह लोग आए और उन्हें घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आर्मस्ट्रॉन्ग के गिरने के बाद हमलावर भाग निकले। इसके बाद उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियाें की तलाश के लिए दस टीमें बनाई हैं। पुलिस ने संदेह जताया है कि कि यह वारदात पिछले साल गैंगस्टर अर्कोट सुरेश की हत्या से जुड़ी हो सकती है। देर रात प्रदर्शन की तीन तस्वीरें…