शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे पहुंच गई है। दोनों टीमें शनिवार को पहले टी20 मैच में हरारे स्पोटर्स क्लब में आमने-सामने होंगीं। आंकड़ों में भारतीय टीम मेजबान जिम्बाब्वे पर भारी है। हालांकि, टीम इंडिया के इस स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ी यंग हैं। इस दौरे पर रियान पराग, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 बार भिड़ चुकी हैं; जहां भारत ने 6 मैच जीते हैं, वहीं जिम्बाब्वे के हिस्से में 2 जीत आई हैं। मैच डीटेल्स
मैच- इंडिया Vs जिम्बाब्वे
तारीख- 6 जून, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे
टॉस- 4:00 PM, मैच स्टार्ट- 4:30 PM आखिरी 5 मैच 2015 से जिम्बाब्वे में सीरीज जीत में अजेय है इंडिया
जिम्बाब्वे में भारत का रिकॉर्ड बेहतरीन है। टीम इंडिया वहां अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। 2015 में दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। जबकि 2010 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में 2 मैचों सीरीज में मेजबानों को 2-0 से हराया था। दोनों टीम के बीच आखिरी टी-20 सीरीज 2016 में खेली गई थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। सीरीज के पहले मैच में भारत को हार मिली थी, लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए आखिरी के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। जिम्बाब्वे की कप्तानी 38 साल के ऑलराउंडर सिकंदर रजा करेंगे। मौजूदा सीरीज के पांचों टी20 मैच हरारे में भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से खेले जाएंगे। टी-20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 मैच जीता है जिम्बाब्वे पहले 2 टी-20 के लिए 3 नए खिलाड़ी शामिल
जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम में सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो हाल में हुए टी20 विश्व कप 2024 स्क्वॉड में शामिल थे। हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी सीरीज के शुरुआती 2 मैच नहीं खेलेंगे। यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे बारबाडोस में आए बेरिल तूफान की वजह से वेस्टइंडीज में फंस गए थे और बीते गुरुवार स्वदेश लौटे हैं। इसलिए BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी-20 के लिए 3 नए प्लेयर्स को रीप्लेसमेंट के तौर पर भेजा है। ओपनर साई सुदर्शन, विकेटकीपर जितेश शर्मा और पेसर हर्षित राणा को रीप्लेसमेंट के लिए चुना गया है। स्टार्स पर नजरें… टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब तक 41 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। जिसमें अब तक 23 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। लेकिन यहां के 23 मैच में किसी भी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया है। यहां टॉस जीतने के बाद मैच जीतने के चांस 53.7% है। हरारे की पिच दोनों बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग XI
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, रियान पराग, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, हर्षित राणा और मुकेश कुमार। जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), कैया इनोसेंट, डायोन मायर्स, वेस्ली माधेवेर, ब्रायन बेनेट, कैंपबेल जॉनाथन, तेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा , ब्रैंडनमावुता और मुजारबानी ब्लेसिंग।