रविवार का राशिफल:वृश्चिक राशि के लोग अपनी गलतियां सुधारें, कुंभ राशि के लोग विवादों से बचेंगे तो बेहतर रहेगा

रविवार, 7 जुलाई को मेष राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इन लोगों को तनाव से बचना होगा। वृश्चिक राशि के लोग अपनी गलतियां समझें और सुधारें, तभी जीवन में सकारात्मकता आएगी। कुंभ राशि के लोगों को विवादों से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – THE STAR काम के साथ दूसरी जिम्मेदारी भी बढ़ती जाएगी, इस कारण मानसिक तनाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएंगे। भावनात्मक तकलीफ दूर होगी। किसी व्यक्ति के साथ दूरियों की वजह से बेचैनी रहेगी। निर्णय लेते समय अपनी समस्याओं को सुलझाना होगा। करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारी पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को बदलावों को समझना होगा। लव : रिलेशनशिप ठीक रहने के बाद भी अधिक सोच-विचार करके आप छोटी बात को जटिल बना सकते हैं। हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 2 वृषभ – EIGHT OF SWORDS किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय आपको व्यक्तिगत दायरा बरकरार रखना होगा। लोग आप पर दबाव बनाकर अपनी मर्जी के अनुसार परिस्थिति में बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाना आपके लिए जरूरी होगा। करियर : व्यापार से संबंधित निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है। मानसिक बेचैनी के कारण निर्णय लेने में हड़बड़ी हो सकती है। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करना सीखें। हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी, सेहत में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 4 मिथुन – FOUR OF PENTACLES पैसों से संबंधित योजना को दोबारा परखकर अमल में लाने की जरूरत है। अनेक अवसर होने के बाद भी बेचैनी रहेगी। अंतिम परिणामों की चिंता न करते हुए आपको केवल प्रयत्न करने की जरूरत है। पैसों से संबंधित नुकसान के कारण चिंता रहेगी। अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए निर्णय लेकर जीवन में सुधार करना होगा। करियर : काम से संबंधित जिन लोगों को ट्रेनिंग प्राप्त हो रही है, उस पर बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है। इस ट्रेनिंग के जरिए करियर में बदलाव आएगा। लव : पार्टनर की नकारात्मक बातों के कारण दुख हो सकता है। हेल्थ : सर्दी संबंधी तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 6 कर्क – STRENGTH नई जिम्मेदारी लेने से पहले आपको अपनी बातों पर ध्यान देना होगा। इच्छाशक्ति के बल पर जरूरी बातों को सुलझा पाएंगे। आर्थिक पक्ष में आ रहा बदलाव तकलीफ दूर करेगा। आपको अपनी कार्यक्षमता और स्किल्स को बेहतर बनाना होगा। करियर : काम की जगह वरिष्ठ अधिकारियों की आप से बड़ी अपेक्षाएं हो सकती हैं। अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए प्रयत्न जारी रखें। लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनकी मानसिक स्थिति और भावना पर भी ध्यान देना होगा। हेल्थ : शारीरिक तकलीफें दूर होंगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 सिंह – TEN OF WANDS छोटी-छोटी बातों का तनाव होने से काम में रुचि कम हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन के लिए निराशा बढ़ती हुई नजर आएगी। परिवार के लोगों के साथ बातचीत होगी, लेकिन अपनी भावनाओं को प्रकट न करने से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को परिवार के लोगों के साथ बांटने की कोशिश करें। करियर : पैसों से संबंधित निर्णय गलत हो सकता है और नुकसान को दूर करने में वक्त लगेगा। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से चिंता हो सकती है। सेहत पर बारीकी से ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 कन्या – SIX OF SWORDS व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। विचारों में स्पष्टता होने से कई तकलीफें दूर हो सकती हैं। यात्रा से संबंधित योजना पर अपेक्षा से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। करियर : काम की जगह अन्य लोगों के कारण आपको तकलीफ हो सकती है। लव : पार्टनर के निर्णय में उनका साथ देने की कोशिश करें। हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 तुला – ACE OF SWORDS व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएगा, लेकिन आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आप किस प्रकार से निर्णय लेते हैं और अपने जीवन के लिए कितने जिम्मेदार है, इस बात पर विचार करें। पैसों से संबंधित रिस्क लेकर अपना नुकसान न करें। करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है, इसके जरिए समस्या सुलझेगी। लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेने में आप सक्षम हैं। आपके लिए निर्णय को परिवार का साथ मिलेगा। हेल्थ : पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ने की संभावना है। एसिडिटी को नियंत्रित करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 5 वृश्चिक – THE TOWER अपनी गलतियां समझें और सुधारें। अपने स्वभाव में बदलाव करना कठिन लगेगा। कड़ी मेहनत और डिसिप्लिन के जरिए परिस्थिति को बदला जा सकता है। करीबी व्यक्ति के साथ स्पष्ट बातचीत होगी, जो भावनात्मक ठेस पहुंचा सकती है। गलत बातों में सुधार किया जाएगा। करियर : लोगों के साथ हुई समस्या सुलझाने के लिए प्रयत्न करें, वर्ना काम से संबंधित नुकसान हो सकता है। लव : पार्टनर कुछ बातों को छिपाने की कोशिश करेंगे, इस कारण विवाद होगा। हेल्थ : चोट लगने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7 धनु – THE HIGH PRIESTESS पुरानी गलतियों से मिली सीख के कारण आप दूसरों के साथ व्यक्तिगत दायरा बनाए रखेंगे। आपके अंदर अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। अपनी बातों को प्रकट करना जरूरी होगा, वर्ना कोई आपके स्वभाव का फायदा उठा सकता है। करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित अवसर मिलेगा। काम के साथ इस अवसर पर ध्यान देना होगा। लव : पार्टनर पर निर्भर रहना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। हेल्थ : त्वचा से संबंधित तकलीफ ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 मकर – ACE OF CUPS जिन बातों से संबंधित विचार स्पष्ट हैं, उनके बारे में बार-बार विचार करके खुद को तकलीफ न दें। शांति देने वाली बातों पर अधिक ध्यान दें और खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। जीवन में बढ़ रही व्यस्तता गलत बातों से ध्यान हटाएगी। काम में हो रही प्रगति प्रसन्नता देगी। करियर : नए कार्यक्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। लव : पार्टनर आपको खुश रखने के लिए प्रयत्न करेंगे। हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 9 कुंभ – QUEEN OF WANDS लोगों की नकारात्मक सोच का असर आप पर होगा। ऐसे लोगों से दूर रहना ही ठीक रहेगा। छोटे-छोटे विवादों में उलझे रहने से आपका नुकसान हो सकता है। काम से संबंधित निर्णय का कड़ा विरोध होगा, लेकिन आपको अपने निर्णय पर डटे रहने की जरूरत है। अपने लिए नकारात्मक विचार न रखें। करियर : काम से संबंधित बातें जटिल बनती नजर आएंगी। अपने काम पर ध्यान देते रहें। लव : अपेक्षा के अनुसार पार्टनर का साथ न मिलने से अकेलेपन की भावना होगी। हेल्थ : बीपी और शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 7 मीन – FOUR OF CUPS नकारात्मक विचारों को दूर करें। सकारात्मक रहेंगे तो सही निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा। अपने काम से संबंधित जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन पर ध्यान देकर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन अपेक्षा के अनुसार बदलाव दिखाएगा। पुरानी इच्छा अपेक्षा के अनुसार पूरी हो सकती है। करियर : करियर में बदलाव करने के लिए और थोड़ा इंतजार करना होगा। जो काम मर्जी के खिलाफ हैं, उन्हें स्वीकार न करें। लव : रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव आएगा। हेल्थ : तनाव के कारण सेहत पर असर हो सकता है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3