सोमवार, 8 जुलाई को मेष राशि के लोग आलस बचें, सिंह राशि के लोगों को उतार-चढ़ाव से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – TEN OF PENTACLES परिवार से संबंधित बातों को गंभीरता से लिया जाएगा। व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देने की जरूरत है। आलस की वजह से व्यक्तित्व में सुधार नहीं कर पाएंगे। जागरूक रहेंगे तो प्रयत्नों में बदलाव कर पाएंगे। करियर : काम की जगह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी संबंध गहरे बनेंगे, इस कारण बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। लव : रिलेशनशिप को बेहतरीन बनाने के लिए दोनों पक्ष के द्वारा किए प्रयत्नों को सफलता मिलेगी। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी को दूर करना संभव होगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 2 वृषभ – FIVE OF CUPS आप से जुड़े लोगों की प्रगति देखकर आपको खुद के लिए चिंता महसूस हो सकती है। पुरानी बातें तकलीफ का कारण हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति पुरानी चर्चा कर रहा है तो ऐसे व्यक्ति से दूरियां बनाए रखें। इस व्यक्ति की वजह से नकारात्मकता बढ़ सकती है। करियर : काम से संबंधित योजना में बदलाव करने से नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल नई बातों को अमल में लाने से बचें। लव : रिलेशनशिप के बारे में चिंता बढ़ने की संभावना है। हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करनी होगी। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 5 मिथुन – NINE OF SWORDS काम से संबंधित दबाव बना रहेगा। मर्जी के अनुसार बातें न होने से जीवन में निराशा हो सकती है। इस बात के बारे में विचार जरूर करें। परिवार के कुछ लोग साथ देते नजर आएंगे। कुछ लोग विरोध भी करेंगे। जो बातें आपको लक्ष्य की ओर ले जा रही हैं, केवल उन पर ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा। करियर : करियर से संबंधित लिए निर्णय गलत साबित हो सकता है। दोबारा प्रयत्न करने की जरूरत होगी। लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मकता बढ़ सकती है। हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी दूर करनी होगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 कर्क – THE WORLD यात्रा से संबंधित योजना जल्दी ही पूरी होगी। जो काम काफी प्रयत्न करने के बाद भी नहीं हो रहा था, वह अचानक आगे बढ़ेगा। आपको वर्तमान से जुड़ी हर बात में बदलाव करने की जरूरत है। खास करके सेहत से संबंधित बातों पर ध्यान दें। सेहत को बेहतर बनाने के लिए विचारों में परिवर्तन करना होगा। करियर : विदेश से संबंधित काम का अवसर प्राप्त होता है तो इसे स्वीकार जरूर करें। लव : रिलेशनशिप को सकारात्मक बनाने के लिए अपने नकारात्मक विचारों को दूर करना होगा। हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 सिंह – WHEEL OF FORTUNE उतार-चढ़ावों से सीख लेने की कोशिश करें। पैसा से संबंधित व्यवहार भावनाओं में आकर न करें। अपने आर्थिक पक्ष के बारे में जो नकारात्मक विचार हैं, उन्हें दूर करने की जरूरत है। लोग आपको डराने की कोशिश करेंगे। करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार कार्यक्षेत्र का चुनाव करना होगा। लव : पार्टनर के जरिए मिलने वाली मदद महत्वपूर्ण साबित होगी। हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होने में वक्त लगेगा। जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश करें। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 कन्या – DEATH आपके द्वारा किए जाने वाले सकारात्मक कर्म जीवन में सुधार दिखाएंगे। दान करने पर जोर देना होगा। अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की मदद करते रहें। जिम्मेदारी निभाने के बाद भी गलत बातों का इल्जाम आने की संभावना बन रही है। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय उनकी जरूरत को ठीक से समझना होगा। करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्राप्त हो सकती है। काम पर ध्यान देते रहें। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। हेल्थ : शुगर से जुड़ी परेशानी हो तो खानपान में बदलाव करने की जरूरत होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 तुला – NINE OF PENTACLES वर्तमान बातों पर नियंत्रण प्राप्त करना आपके लिए संभव होगा। जो बातें आपको बेचैन बना रही हैं, उन्हें सुलझाना होगा। जो लोग अपने फायदे के लिए आपसे जुड़ना चाहते हैं, ऐसे लोगों के साथ दूरियां बनाए रखने की कोशिश करें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। फिर भी काम को स्वीकार करते समय सही क्लाइंट का चुनाव करना होगा। करियर : काम से संबंधित नए स्किल्स सीखने की कोशिश करें। काम की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी। लव : पार्टनर और परिवार को जाने-अनजाने में नजरअंदाज किया जा सकता है। हेल्थ : होर्मोन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 7 वृश्चिक – SIX OF CUPS आपकी किसी इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार का कोई व्यक्ति प्रयत्न करता नजर आएगा। उनके साथ मिलकर काम करने की कोशिश करें। विचारों को वास्तविकता का रूप देना होगा। काम के साथ मौज-मस्ती पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जो बातें स्वास्थ्य को सुधारती हैं, ऐसी बातों को महत्व दें। परिवार के लोगों के सामने फिलहाल अपनी चिंता की चर्चा न करें। आपको योग्य मार्ग जल्दी ही प्राप्त होगा। करियर : करियर से संबंधित चिंता दूर होगी, नए अवसर प्राप्त करने पर ध्यान दें। लव : रिलेशनशिप का उतार-चढ़ाव जल्दी ही दूर होगा। हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। सर्दी-खांसी जैसी समस्या बदलते वातावरण के कारण हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 9 धनु – ACE OF PENTACLES पैसों से जुड़ी परेशानी दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। जरूरत से अधिक पैसा खर्च करने से चिंता होगी। आप जिन बातों पर पैसा खर्च कर रहे हैं, उनसे संबंधित आनंद प्राप्त हो सकता है। अपनी जीवनशैली को सुधारना होगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की कोशिश करें। बड़े आर्थिक व्यवहार करते समय नई बातों की जानकारी हासिल करें। करियर : अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित नई बातों को सीखने की कोशिश करें। प्रगति आसानी से मिल सकती है, जो बड़े अवसर दिलाएगी। लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने से उत्साहित महसूस होगा। हेल्थ : पेट से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत होगी। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 5 मकर – JUDGEMENT किसी भी वजह से कोई भी व्यक्ति आपके व्यक्तिगत जीवन में दखलअंदाजी न करें, इस बात का ध्यान रखना होगा। अनेक लोगों को आपसे मदद की अपेक्षा हो सकती है, लेकिन आपके जीवन में भी व्यस्तता बढ़ेगी। अपनी बातें और काम पर ध्यान देना होगा। इस समय में जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उन पर ध्यान दें। करियर : अपने काम का नई जगह या विदेश में जाकर करें। इसके जरिए आसानी से बड़ी मात्रा में आर्थिक प्रगति मिलेगी। लव : परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय एक-दूसरे की अपेक्षाओं को समझना होगा। हेल्थ : यूरिन से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 5 कुंभ – ACE OF SWORDS जो बातें आपके लिए समस्या बनती हैं, ऐसी बातों में तुरंत रोक लगाएं। वर्ना लोग आपके स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा। पुरानी सीख का इस्तेमाल करके नए लोगों के साथ संबंध जोड़ें। करियर : करियर से संबंधित लक्ष्य स्पष्ट होगा, इस कारण कड़ी मेहनत करने के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। लव : पार्टनर से प्राप्त हो रही मदद हौसला बढ़ाएगी। एक-दूसरे की मदद से अनेक बातों को सुलझाना आसान होगा। हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 2 मीन – FOUR OF CUPS जिस व्यक्ति के साथ आर्थिक व्यवहार करना है, उसे समझें। आप सही मार्ग पर हैं, परिणामों की चिंता छोड़कर केवल प्रयत्न करते रहें। अपने विचार जिस प्रकार से बदलेंगे, वैसे ही अन्य लोगों का बर्ताव बदलता जाएगा। करियर : काम से संबंधित उदासीनता बढ़ने की संभावना है। पुरानी बातों को छोड़कर नई ऊर्जा के साथ काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में समझौता करना होगा। तभी योग्य पार्टनर का चुनाव हो पाएगा। हेल्थ : डिहाइड्रेशन के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7