कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 8 जुलाई को मणिपुरऔर असम जाएंगे। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में हिंसा और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के. मेघचंद्र के अनुसार, राहुल दिल्ली से पहले सिलचर जाएंगे और वहां से जिरीबाम जिले में जाएंगे। मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल की यह तीसरी यात्रा होगी। इसके पहले राहुल ने जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। राहुल गांधी के पिछले मणिपुर दौरों की 2 तस्वीरें… रिलीफ कैंप में जाकर पीड़ितों से मिलेंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी मोइरांग और चुराचांदपुर में बने रिलीफ कैंपों का दौरा करेंगे। वे यहां पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक राहुल राज्य के कुछ और जिलों में भी जाकर हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। असम विजिट के दौरान राहुल कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर रुकेंगे। यहां से वे लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाएंगे और वहां शरण लिए हुए लोगों से बातचीत करेंगे। यह शिविर उस रूट पर है, जहां से राहुल गांधी मणिपुर के जिरीबाम जिले में पहुंचेंगे। असम में आई बाढ़ से 28 जिलों के लगभग 22.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण राज्य में कुल 78 मौतें हो चुकी हैं। राजभवन में गवर्नर से भी मुलाकात करेंगे राहुल
10.45 पर राहुल जिरिबाम के रिलीफ कैंप पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे वे चुराचांदपुर में मंडप तुईबोंग रिलीफ कैंप जाएंगे। शाम 4 बजे मोईरांग में फुबाला कैंप में पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे राजभवन में गवर्नर से मुलाकात करेंगे। पूरे दिन के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 6.15 बजेमीडिया से बात करेंगे। पिछले एक हफ्ते में राहुल गांधी इन राज्यों में गए… 4 जुलाई, दिल्ली- मजदूरों से मिले, समस्याएं सुनीं; कहा- इनका भविष्य सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने X हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान राहुल ने मजदूरों के काम को करीब से देखा। कन्नी पकड़ी, चलाना सीखा और सीढ़ी पर कन्नी से सीमेंट भी लगाई। पढ़ें पूरी खबर… 5 जुलाई, हाथरस (यूपी)- रायबरेली सांसद से लिपटकर रोए पीड़ित, राहुल गांधी बोले- टेंशन न लो, हम हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 5 जुलाई को हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। परिजन उनके गले से लिपटकर रोए। राहुल ने सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दी। हाथरस हादसे में मां को खोने वाली वाली एक बच्ची फफक-फफक कर रोने लगी तो राहुल से उसे संभाला और गले लगाया। इस दौरान राहुल जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार से बातचीत करते नजर आए। कहा- बिल्कुल टेंशन न लो, हम आपके साथ हैं। आप सभी मेरा परिवार हैं। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 6 जुलाई, अहमदाबाद (गुजरात)- झड़प में घायल कार्यकर्ताओं, राजकोट गेम जोन, वडोदरा हरणी लेक और मोरबी ब्रिज हादसा पीड़ितों से मिले संसद में हिंदू धर्म पर बयान देने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 जुलाई को अहमदाबाद में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया था। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए थे। राहुल इन्हीं से मुलाकात करने अहमदाबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात के हालिया बड़े हादसों (राजकोट गेम जोन अग्निकांड, वडोदरा हरणी लेक, मोरबी ब्रिज हादसे के पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर…