53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की है। सोमवार 8 जुलाई को यात्रा के दूसरे दिन मंगला आरती और भोग के बाद सुबह 9 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। कल (रविवार) यात्रा का पहला दिन था। शाम 5 बजे के बाद शुरू हुई रथयात्रा सूर्यास्त के ही साथ रोक दी गई थी। जगन्नाथ मंदिर के पंचांगकर्ता डॉ. ज्योति प्रसाद के मुताबिक, इस साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में तिथियां घट गईं। इस कारण यात्रा दो दिन की है। इससे पहले 1971 में भी ऐसा ही हुआ था। सूर्यास्त के बाद रथ नहीं हांके जाते, इसलिए रविवार की शाम रथ रास्ते में ही रोक दिए गए थे। आज यात्रा गुंडिचा मंदिर पहुंच जाएगी। नीचे देखें यात्रा के पहले दिन की कुछ खास तस्वीरें…