‘हनु मान’ फेम डायरेक्टर प्रशांत वर्मा का रणवीर पर तंज!:बोले- ‘रिजेक्शन में ब्लेसिंग छिपी होती है’, क्रिएटिव डिफरेंस के चलते टली थी ‘राक्षस’

‘हनु मान’ फेम डायरेक्टर प्रशांत वर्मा इन दिनों ‘जय हनुमान’ पर जुटे हुए हैं। सुनने में आया था कि वो बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं पर बाद में यह फिल्म टल गई। इसी बीच डायरेक्टर ने सोमवार को एक ट्वीट किया जिसे सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। ट्वीट के फैंस ने निकाले कई मतलब
प्रशांत ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक दिन आपको महसूस होगा कि हर रिजेक्शन में एक ब्लेसिंग छिपी हुई थी।’ प्रशांत के इस ट्वीट पर फैंस अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह प्रशांत ने यह लिखकर रणवीर को ताना मारा है तो वहीं कुछ का मनना है कि प्रशांत उस बारे में बात कर रहे हैं जब उन्हें ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर राजामौली ने रिजेक्ट किया था। बॉलीवुड एक्टर्स को अप्रोच करते ही क्यों हो ?
एक यूजर ने तो यह तक कमेंट कर दिया कि जब साउथ में चिरंजीवी, एनटीआर, रामचरण और महेश बाबू जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स हैं तो आप बॉलीवुड एक्टर्स को अप्रोच करते ही क्यों हो। वहीं एक ने लिखा- श्रीदेवी ने भी ‘बाहुबली’ में शिवगामी देवी का रोल रिजेक्ट कर दिया था। क्रिएटिव डिफरेंस के चलते टली ‘राक्षस’
बताते चलें कि ‘हनुमान’ की सफलता के बाद प्रशांत वर्मा ने फिल्म के अगले पार्ट ‘जय हनुमान’ और रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘राक्षस’ की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंस होने के चलते इस फिल्म को टाल दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर वर्क फ्रंट पर रणवीर की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ है। इसमें वो ‘सिंबा’ के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो फरहान अख्तर के साथ ‘डॉन 3’ पर भी जुटे हुए हैं।