अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी एंटीलिया में शुरू हो चुकी है। इसमें शामिल हाेने के लिए अनिल और टीना अंबानी समेत कई फैमिली मेंबर्स एंटीलिया पहुंच चुके हैं। सेरेमनी में राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट, मां शैला मर्चेंट और बहन अंजली भी नजर आईं। उदित नारायण और राहुल वैद्य कर सकते हैं परफॉर्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेरेमनी में उदित नारायण और राहुल वैद्य परफॉर्म करने वाले हैं। यह फंक्शन ट्रैडिशन, म्यूजिक और सेलिब्रेशन से भरपूर होगा। इसमें एंटरटेनमेंट के साथ इमोशनल टच देने के लिए उदित यहां ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘बोले चूड़ियां’ जैसे गाने पेश कर सकते हैं। रविवार को हुई गृह शांति पूजा
इससे पहले रविवार रात राधिका मर्चेंट के मुंबई स्थित घर पर गृह शांति पूजा हुई थी। इस पूजा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में राधिका अपनी बहन अंजली मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5 जुलाई को हुई थी संगीत सेरेमनी
इससे पहले 5 जुलाई को अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी हुई थी जिसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया था। फंक्शन में सलमान खान, शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर और रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर… 3 जुलाई को हुई थी मामेरू रस्म
बताते चलें कि अनंत-राधिका की शादी की रस्में 3 जुलाई से ही शुरू हो गई थीं। मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में मामेरू रस्म हुई थी, जिसमें पूरा अंबानी परिवार नजर आया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… तीन दिन चलेगी शादी, डेविड बेकहम को किया इन्वाइट
बताते चलें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा, जिसमें दुनियाभर के VVIP मेहमान शामिल होंगे। तीनों दिन के यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे। अनंत-राधिका की शादी में कई इंटरनेशनल हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी शादी का न्योता भेजा है।