10 जुलाई, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र चर नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों की बिजनेस की समस्या सुलझ सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों की पुरानी परेशानियां दूर होंगी। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- पिछले काफी समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। जी तोड़ मेहनत करें। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी आपसी सामंजस्य से दूर हो जाएंगी और संबंध पुनः मधुर बनेंगे।
नेगेटिव- घर के वातावरण को व्यवस्थित और अनुशासित बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन ना करें।
व्यवसाय- मशीनरी या लोहे का बिजनेस करने वालों को समस्याएं आ सकती हैं। बेहतर होगा अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। शेयर बाजार और तेजी-मंदी का काम करने वाले लोग एक्स्ट्रा सावधानी रखें। खास फैसल अभी न लें।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में कुछ तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का समाधान निकालें।
स्वास्थ्य- कब्ज तथा गैस की वजह से पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपके शांति पूर्ण और मधुर स्वभाव की वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- मेहमान नवाजी की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य अटक भी सकते हैं। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है। इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। इन सब बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर ले कर जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति बनाए रखने में आपका सहयोग बहुत जरूरी है। विवाहेत्तर संबंधों की वजह से घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन – पॉजिटिव- आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने की बेहतरीन संभावना है। इसलिए भरपूर मेहनत और विश्वास बनाए रखें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन रहेगा तथा इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें तथा अनजान लोगों के संपर्क से भी दूर रहे। जायदाद संबंधी किसी भी प्रकार का ऋण लेने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर उचित विचार विमर्श अवश्य करें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कोई भी रिस्क लेना फायदा देगा। अपने कार्य क्षेत्र में आपने जो नई नीतियां और योजनाएं बनाई है, उन पर पूरी मेहनत से काम करें। नौकरी में नए अवसर और ऑफर आपकी प्रतीक्षा कर रहे है। उच्च अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।
लव- ध्यान रखें कि आपसी मतभेद का असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़े। थोड़ी सी सूझबूझ से घर में मधुर और सुखद वातावरण व्याप्त रहेगा।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। तथा स्वास्थ्य के सुरक्षा संबंधी नियमों का भी अवश्य पालन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क – पॉजिटिव- घर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप अपने कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे, भाग्य अपने आप ही आपका सहयोग करेगा। आपको उपलब्धियां मिल सकती हैं।
नेगेटिव- मन में कुछ नकारात्मक विचार उठेंगे। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें। परंतु पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत और आत्मविश्वास से काम करेंगे। मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने की स्थिति है। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें, आपको कोई बेहतर ऑर्डर मिलने की भी संभावना है।
लव- परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। परंतु ध्यान रखिए कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल-मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह – पॉजिटिव- आज कोई सकारात्मक गतिविधि होगी, जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे तथा आपके निर्देशों को प्राथमिकता भी मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को पहचाने और आगे बढ़े। कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आप अपने बनते कामों को बिगाड़ भी सकते हैं। अपनी वाणी व आक्रामक शब्दों पर नियंत्रण रखें। समय अनुसार खुद को ढालना जरूरी है।
व्यवसाय- परेशानियों से बचने के लिए कार्यप्रणाली में बदलाव करने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर अथवा किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग तथा घूमने-फिरने संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं। इससे आपसे प्रेम प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा। व्यर्थ के दोस्तों से दूर ही रखें।
स्वास्थ्य- किसी भी विपरीत परिस्थिति में पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है। वरना स्वास्थ्य प्रभावित होगा। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपको कोई भी निर्णय लेने में बल प्रदान करेगा।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी भी तरह का सेल-परचेज को अभी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। बिजनेस में नई पार्टियों और नए लोगों से डील करते समय सभी पहलुओं सोच-विचार जरूर कर लें। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज कुछ राहत मिलेगी। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1 तुला – पॉजिटिव- घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा भी बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी उस पर भी पुनर्विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में बेहतरीन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी में टारगेट आसानी से पूरा हो जाएगा।
लव- जीवनसाथी व परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सिर्फ अपने उत्तेजित स्वभाव और आवेश पर नियंत्रण रखें। अपने जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में वर्तमान मौसम की वजह से हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने खान-पान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 वृश्चिक – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उसके पूरा होने का अनुकूल समय है। संतान के करियर संबंधित भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- बहुत अधिक इगो रखना कुछ संबंधों में खटास भी ला सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। बेहतर होगा जैसा चल रहा है, उसी पर पूरा ध्यान दें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल तथा पीठ में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करना इसका उत्तम इलाज है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 धनु – पॉजिटिव- आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह समय अपने लक्ष्य और कार्यों को प्राथमिकता देने का है। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें।
नेगेटिव- अधिक व्यस्तता की वजह से आपके खुद के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। इससे आपके आत्मबल व कार्य क्षमता में भी कमी आएगी। कोई खास मीटिंग है, तो आज स्थगित रखें या बहुत ही सावधानी से करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मंदी रहेगी। इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करने की जरूरत है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अनचाहा प्रोजेक्ट मिलने से नौकरीपेशा लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं।
लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें। वरना व्यवस्था खराब हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 मकर – पॉजिटिव- आपकी किसी योग्यता की वजह से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आप अपने अंदर मनोबल और स्फूर्ति महसूस करेंगे। दूरदराज के संपर्क मजबूत होंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे हल करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में शामिल ना होने दें। अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- आपके सहयोग से व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- घर में मंगलमय वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- आपकी आपकी खुद की ही लापरवाही की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4 कुंभ – पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय सोशल एक्टिविटीज में ही व्यतीत हो जाएगा। आपके व्यक्तित्व और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य बनाए रखें क्योंकि कहीं ना कहीं से सहयोग मिलेगा और समाधान भी मिलते जाएंगे। रिश्तों में शक और वहम जैसी स्थिति ना आने दे। कुछ समय बच्चों के लिए व्यतीत करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यवसाय- ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। आपके प्रयासों से व्यवसायिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ नए निर्णय भी होंगें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन भी संभव है।
लव- पति-पत्नी के रिश्ते में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन रह सकती हैं। लव अफेयर्स दूर रहे, इसमें समय और पैसा ही बर्बाद होगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें। गले से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 मीन – पॉजिटिव- कुछ समय आत्मनिरीक्षण और आत्म मनन में जरूर लगाएं। आपकी कुशलता और समझदारी द्वारा सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। युवाओं का कोई मनचाहा कार्य संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी तरह का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहे। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। परंतु समय अनुसार चीजें बेहतर भी होती जाएंगी इसलिए निराश ना हो। साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा तथा उचित लाभ की भी संभावना है। नौकरी प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
लव- युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। व्यवसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8