देश और दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। तीन दिनाें तक चलने वाली इस शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। इस शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो शादी में शामिल होने के लिए देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री को न्योता भेजा गया है। जानिए तीन दिनों तक चलने वाली इस शादी के लिए अंबानी परिवार ने क्या खास तैयारियां की हैं… ग्राफिक्स – विपुल शर्मा