UP-बिहार और झारखंड में बारिश-बिजली से 56 की मौत:बिहार में आज रेड अलर्ट; मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों के दौरान 56 लोगों की मौत हुई है। UP में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसे में 32 लोगों की जान गई है। राज्य के 12 जिलों के करीब 800 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। बिहार में बिजली गिरने से 21 और झारखंड में 3 की मौत हुई है। IMD ने गुरुवार (11 जुलाई) को बिहार में भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। गोपालगंज, पश्चिम चंपारण सहित कई जिलों में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में भारी बारिश को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और कर्नाटक में भी यलो अलर्ट है। हिमाचल में 2 हफ्तों में 22 की मौत
हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं से 2 हफ्ते में 22 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार के अधिकारी ने बुधवार (10 जुलाई) को बताया कि 27 जून को मानसून प्रदेश में पहुंचा था। तब से लेकर अब तक तेज बारिश के कारण सरकार का 172 करोड़ का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के स्टेट इमरजेंसी सेंटर के मुताबिक, मंडी जिले की 5, शिमला की 4 और कांगड़ा की तीन मुख्य सड़कें लैंडस्लाइड के मलबे के कारण बंद की गई हैं। राजधानी दिल्ली में कल तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में और भी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी। गुजरात में अब तक सीजन में 223.37 मिमी बारिश हुई है। यह राज्य की औसत वार्षिक बारिश का 25.30 प्रतिशत है। राज्य की 24 तालुकाओं में 501 मिमी से 1000 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम… सेंट्रल वाटर कमीशन बोला- 10 महीने में पहली बार बढ़ा जलाशयों का जलस्तर
सेंट्रल वाटर कमीशन ने बताया है कि देश के जलाशयों का जल स्तर पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार बढ़ा है। दरअसल, भारत के 150 जलाशयों की निगरानी करने वाले CWC ने 4 जुलाई को नई जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि वाटर लेवल कुल 2 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, CWC ने कहा है कि इन जलाशयों का कुल स्टोरेज लेवल पिछले साल की तुलना में गिर गया है। फिलहाल जो 2 परसेंट बढ़ोतरी के आकड़े सामने आए हैं, वह मौजूदा स्टोरेज लेवल की तुलना में देखे गए आंकड़े हैं। अगर पिछले साल के स्टोरेज लेवल से आज का जल स्तर नापेंगे तो यह कम ही आएगा। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: रीवा-सीधी में आज भारी बारिश का अलर्ट, 4 इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान; भोपाल-इंदौर में हल्की बरसात होगी मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से रीवा-सीधी में गुरुवार (11 जुलाई) को भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 3 जगह तेज बरसात की आशंका, फतेहपुर में पारा 43.3 डिग्री पहुंचा राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार (11 जुलाई) को भी भरतपुर संभाग के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर सहित पांच अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 12 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इस सीजन में प्रदेश में औसत से 16.52 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… UP: 12 जिलों के 800 गांवों में बाढ़, 24 घंटे में 32 मौतें, आज 37 जिलों में बारिश का अलर्ट; प्रदेश में कमजोर हुआ मानसून पहाड़ों पर बारिश से उत्तर प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती समेत 12 जिलों के करीब 800 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में है। यहां NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। प्रदेश में 24 घंटे में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसे में 32 की जान गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बिजली गिरने से 24 घंटों में 21 लोगों की मौत, आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट; कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बिहार के सभी जिलों में गुरुवार (11 जुलाई) को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गोपालगंज और मधुबनी में सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: अगले दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में अब तक 53% कम बारिश; सरायकेला में बिजली गिरने से 3 की मौत झारखंड में चार दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद मानसून एक बार फिरएक्टिव हो गया है। देवघर में गुरुवार (11 जुलाई) की सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश की संभावना है। बुधवार (10 जुलाई) को राज्य के कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। पश्चिमी सिंहभूम में 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। देवघर में 3.5 मिमी और गोड्डा-गुमला में 0.5 मिमी बारिश हुई। ​​​​​​​सरायकेला में बिजली गिरने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, अमृतसर में 23 मिमी बारिश; 12 जुलाई को 5 जिलों में बरसात को लेकर यलो अलर्ट छत्तीसगढ़: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चार दिनों तक हल्की-मध्यम बरसात होगी; सुकमा में सबसे ज्यादा बरसात हुई छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में गुरुवार (11 जुलाई) को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें…