पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने नवाज शरीफ की पार्टी को सरकार चलाने में नाकाम बताया है। पाकिस्तान के मीडिया हाउस ARY न्यूज के मुताबिक बुधवार को पंजाब से पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेताओं ने लाहौर में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस मुलाकात में नेताओं ने राष्ट्रपति से केंद्र और राज्य सरकार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद राष्ट्रपति जरदारी ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। दरअसल, केंद्र और पंजाब में शहबाज शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग को बिलावल की पार्टी का समर्थन हासिल है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, बिलावल के पिता और PPP पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। ऐसे में इस मीटिंग को सरकार में फूट के तौर पर देखा जा रहा है। PPP नेता बोले- हमारे अधिकार छीने जा रहे
रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में PPP के नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा है कि पार्टी से उसके अधिकार छीने जा रहे है। केंद्र और पंजाब सरकार पार्टी की मदद नहीं कर रही है। चुने गए नेता भी अपने क्षेत्र में काम नहीं करा पा रहे हैं। नेताओं ने नाराजगी भरे अंदाज में कहा, ‘हमें भी जनता ने वोट देकर चुना है, हमें अपने इलाके के लोगों के काम पूरे करने हैं। मतदाताओं को संतुष्ट करना है।’ इस पर राष्ट्रपति जरदारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं की समस्याओं का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। जरदारी बोले-बातचीत से समाधान निकालें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति जरदारी ने कहा, ‘मुस्लिम लीग सरकार चलाने में नाकाम है। अब मैं खुद मैदान में उतर आया हूं और अब इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक काम होंगे। कोई भी PPP पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकता है।’ उन्होंने आगे कहा कि PPP सरकार बनाने और गिराने में भी सक्षम है। हालांकि, फिलहाल राष्ट्रपति जरदारी ने बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की बात कही है। एक नजर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सीटों के गणित पर… गिलानी बोले- दक्षिण पंजाब को कमतर न समझो
वहीं दूसरी ओर PPP के नेता अली हैदर गिलानी ने बयान देते हुए कहा कि दक्षिण पंजाब के नागरिकों को कमतर नहीं समझा जाना चाहिए। गिलानी ने पंजाब सरकार पर दक्षिण पंजाब की जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने चर्चा के दौरान पंजाब सरकार पर दक्षिण पंजाब के सचिवालय को कमजोर करने का आरोप लगाया। इस सचिवालाय को पिछली सरकार ने बनवाया था। उन्होंने कहा कि हालिया सरकार ने दक्षिण पंजाब के सचिवालय के हर सचिव को निकाल दिया है।