एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में दोपहर 3 बजे बारात इकट्ठा होगी। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद ‘मिलनी’ की रस्म होगी। ‘मिलनी’ की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी।