CLAT 2025 का नोटिफिकेशन जारी:15 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; 1 दिसंबर को होगा एग्जाम

CLAT 2025 रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) की ओर से 15 जुलाई 2024 से CLAT रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) की ऑफिशयल वेबसाइट पर 15 जुलाई से CLAT 2025 के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। ये नेशनल लेवल एग्जाम है, ये बैचलर्स और मास्टर्स लेवल के लॉ कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कंडक्ट किया जाता है। 1 दिसंबर को होगा CLAT 2024 एग्जाम
CLAT 2024 एग्जाम 1 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगा। CLAT 2025 का नोटिफिकेशन UG और PG दोनों ही कोर्स के लिए जारी किया गया है। कैंडिडेट्स CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। CLAT UG के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन CLAT PG के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन CLAT UG एग्जाम पैटर्न
CLAT UG में 150 नंबर के MCQ यानी मल्टी ऑप्शनल क्वेश्चन होंगे। कैंडिडेट को सही आंसर के लिए 1 नंबर दिया जाएगा जबकि गलत आंसर्स के लिए 0.25 अंक काटे होंगे। एग्जाम कुल 2 घंटे का होगा।