बद्रीनाथ धाम में नए पुजारी होंगे नियुक्त:1776 से बद्रीनाथ मंदिर में चल रही है रावल की परंपरा, भगवान को छूने का अधिकार सिर्फ रावल का

देश के और उत्तराखंड के चारधाम में से एक बद्रीनाथ धाम में आज 13 जुलाई को नए रावल की नियुक्ति हो रही है। बद्रीनाथ की पूजा करने वाले मुख्य पुजारी को रावल कहते हैं। मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश और बद्रीनाथ जी की मूर्ति को स्पर्श करने का अधिकार सिर्फ रावल को ही है। चारधाम पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ बृजेश सती के मुताबिक, बद्रीनाथ मंदिर रावल द्वारा भगवान की पूजा करने की परंपरा 1776 से शुरू हुई है। तब से अब तक 20 रावल हुए हैं। अभी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी मंदिर के रावल हैं। ये 2014 से बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। अब ईश्वरी प्रसाद पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते बद्रीनाथ मंदिर के रावल का पद छोड़ रहे हैं। इनके बाद मौजूदा नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी मंदिर के नए रावल होंगे। आज रावल पद पर अमरनाथ नंबूदरी का तिलपात्र (नियुक्त) किया जाएगा। तिलपात्र कैसे होता है? कब से शुरू हुई बद्रीनाथ में रावल की परंपरा? कैसी होती है बद्रीनाथ के रावल की दिनचर्या? बद्रीनाथ के रावल से जुड़ी खास बातें