नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. बिहार में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत, लखनऊ-दिल्ली हाईवे 48 घंटे से पानी में डूबा
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में 12 जिलों में 21 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई हैं। राज्य की नदियां उफान पर हैं। भागलपुर में गंगा और कोसी से कटाव हो रहा है। कई घर नदी में समा चुके हैं। उधर, उत्तर प्रदेश में नेपाल से लगे जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, महराजगंज के करीब 800 गांव लगातार तीसरे दिन बाढ़ की चपेट में हैं। शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे 48 घंटे से पानी में डूबा है। यहां 3 फीट पानी भरा है।
पढ़ें पूरी खबर… 2. 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, 10 जुलाई को हुई थी वोटिंग
मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार समेत कुल 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इन 13 सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थीं। हिमाचल में देहरा सीट से सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में कमलेश भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह से पीछे चल रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 3. पूजा खेडकर के पेरेंट्स समेत 7 पर केस दर्ज: मां का पिस्तौल वाला वीडियो सामने आया था
महाराष्ट्र के पुणे की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर के पेरेंट्स समेत 7 पर केस दर्ज किया गया है। मामला पूजा की मां मनोरमा से जुड़ा है। दरअसल एक वायरल वीडियो में मनोरमा पिस्तौल से किसानों को धमकाती हुई नजर आ रही हैं। घटना पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव की है जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने यहां जमीन खरीदी है। दिलीप महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड अधिकारी हैं। स्थानीय लोगों का दावा था कि खेडकर परिवार ने बाउंसर की मदद से पड़ोसी किसानों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और किसानों को धमकाया।
पढ़ें पूरी खबर… 4. जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना, राजपूत करणी सेना में फायरिंग; VIDEO सामने आया
जयपुर में देर रात राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें मकराना जख्मी हुए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। शेखावत ने कहा- मकराना चार लोगों के साथ चित्रकूट इलाके में स्थित मेरे कार्यालय में आया और फायरिंग कर दी। इस पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा। उसके साथ मारपीट की।
पढ़ें पूरी खबर… 5. अनंत-राधिका शादी के बंधन में बंधे, आज आशीर्वाद कार्यक्रम; मोदी भी पहुंच सकते हैं
एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शुक्रवार रात जियो वर्ल्ड सेंटर में वरमाला के बाद लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म की गई। शादी में प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने खूब डांस किया। आज शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं रविवार को ‘मंगल उत्सव’ में रिसेप्शन होगा।
पढ़ें पूरी खबर… 6. जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार खोलने पर फैसला आज, आखिरी बार 46 साल पहले खुली थी
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार (खजाना) को फिर से खोलने के बारे में आज राज्य सरकार फैसला लेगी। मंदिर का खजाना आखिरी बार 46 साल पहले 1978 में खोला गया था। तब मंदिर में 128 किलो सोना और 222 किलो चांदी होने की बात सामने आई थी। भाजपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर ओडिशा में भाजपा सरकार बनती है तो 12वीं सदी के मंदिर के खजाने को खोला जाएगा, ताकि उसका लेखा-जोखा किया जा सके।
पढ़ें पूरी खबर… 7. चीन समर्थक केपी ओली होंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, राम को नेपाल का बताया था
नेपाल में 12 जुलाई को पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार गिरने के बाद केपी शर्मा ओली ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। ओली ने नेपाली कांग्रेस के शेर बहादुर देउबा के साथ राष्ट्रपति को सरकार बनाने की अर्जी सौंपी है। उन्हें रविवार तक प्रधानमंत्री बना दिया जाएगा। उनका शपथ ग्रहण रविवार दोपहर तक हो जाएगा। ओली को चीन का समर्थक कहा जाता है। तीन साल पहले 2020 में ओली ने कहा था- भगवान राम भारतीय नहीं, नेपाली थे। असली अयोध्या भारत में नहीं, नेपाल के बीरगंज में है।
पढ़ें पूरी खबर… 8. नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के 17 टुकड़े किए; लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मार डाला
छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर की मदद ली। दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की ने यह साजिश पैसों के लालच में रची। इसके लिए उसने सऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।
पढ़ें पूरी खबर… 9. भारत-जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है और आज का मैच जीतने के साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ अब तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत सका है। दोनों के बीच अब तक तीन सीरीज खेली गईं, 2 भारत जीता जबकि एक ड्रॉ रही।
पढ़ें पूरी खबर… 10. जोकोविच-अल्कारेज लगातार दूसरी बार विंबलडन फाइनल में; रोहित शर्मा मैच देखने पहुंचे
विंबलडन 2024 (टेनिस टूर्नामेंट) के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। मेंस सिंगल्स में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज का सामना सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा। दोनों लगातार दूसरी बार इस ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे। पिछले साल टूर्नामेंट के फाइनल में अल्कारेज ने जोकोविच को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था। फाइनल मुकाबला रविवार, 14 जुलाई को लंदन के सेंटर कोर्ट में खेला जाएगा। रोहित शर्मा अल्कारेज का सेमीफाइनल देखने पहुंचे थे।
पढ़ें पूरी खबर…