एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शुक्रवार रात जियो वर्ल्ड सेंटर में वरमाला के बाद लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म की गई। आज (13 जुलाई) को शुभ आशीर्वाद का फंक्शन है। इस कार्यक्रम में भी PM मोदी शिरकत कर सकते हैं। मेहमानों का आज भी मुंबई पहुंचने का सिलसिला जारी है..