14 जुलाई का राशिफल:जॉब और बिजनेस में धनु राशि वालों के लिए अच्छा दिन है, मकर राशि वालों को लेनदेन में सावधान रहना होगा

14 जुलाई, रविवार को शिव और पद्म नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे बिजनेस बढ़ाने के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। मिथुन राशि वाले लोग व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। कर्क राशि वालों के बिजनेस में नए फायदेमंद कॉन्टैक्ट्स बनेंगे। जॉब और बिजनेस के लिहाज से धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। कुंभ राशि के लोगों को मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना चाहिए। मकर राशि के लोग लेनदेन में सावधान रहें। सिंह राशि वालों को कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- समय अच्छा है। आप ऊर्जा और भरोसे के साथ अधूरे काम निपटाने की कोशिश करेंगे। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। आने वाले दिन में ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद होंगे।
नेगेटिव- अपने निजी मामले बाहरी लोगों से शेयर न करें। संतान पक्ष की परेशानियों का समाधान करने में भी उन्हें आपका सहयोग आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को गुस्से व क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से संभालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार संबंधी उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही है। पार्टनरशिप में काम कर रहे व्यक्तियों को कुछ परेशानी आ सकती है, परंतु समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। इसलिए निश्चिंत रहें। किसी भी तरह के उधारी करना आज उचित नहीं है।
लव- अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- अपनी सोच को पॉजिटिव बनाकर रखें। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 वृष – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय जानकारियां हासिल करने तथा ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेने से बहुत अधिक खुशी व सुकून की प्राप्ति होगी। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- परिवार से संबंधित कोई भी समस्या होने पर आपस में ही सुलझाएं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप विवादों को और अधिक बढ़ा सकता है। आपका अति आत्मविश्वास होना भी नुकसान दे सकता है। धैर्यवान रहे और प्रसन्न चित्त रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी पूरी कोशिशों से आंशिक सफलता मिलेगी, इसलिए धैर्य और संयम रखें। जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- शादीशुदा लोगों से संबंधों में एक दूसरे के लिए अविश्वास न आने दें। इसका असर आपके परिवार की सुख-शांति पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- अधिक तली हुई तथा मसालों वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3 मिथुन – पॉजिटिव- आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे, इसलिए आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें। कोई व्हीकल खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों के साथ भी कुछ समय व्यतीत होगा और नई जानकारियां भी मिलेंगी।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को सुरक्षित रखें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। साथ ही दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने पर थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को बचा सकती हैं। अपने अहम पर काबू रखें।
व्यवसाय- इस समय कमीशन संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। किसी साथी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। व्यवसाय में गैर जरूरी खर्चे बने रहेंगे। ऑफिस मे टीम वर्क करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लव- परिवार के साथ किसी उत्सव आदि में जाने का मौका मिलेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। इसका नकारात्मक असर आपके घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से पिछले कुछ समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क – पॉजिटिव- विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर फोकस रहेंगे। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ खर्चे और चुनौतियां आपके सामने आएंगे, परंतु आप उन्हें हल भी कर लेंगे।
नेगेटिव- दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान आने से चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति भी रहेगी। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें । बेहतर होगा कि इससे जुड़े सभी निर्णय खुद ही ले।
व्यवसाय- बिजनेस में फाइनेंस संबंधित कामों पर ध्यान दें। नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे जो फायदेमंद होंगे। हो सकता है कि किसी वजह से आपको अपने उसूलों व सिद्धांतों से समझौता भी करना पड़े।
लव- पारिवारिक प्रेम और सुख-शांति का लुफ्त उठाएं। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी समस्या रहेगी। साथ ही अपच और गैस जैसी समस्या से बचने के लिए अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8 सिंह – पॉजिटिव- किसी खास इंसान से मुलाकात होगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ खास नियम अवश्य बनाएं।
नेगेटिव- समझदारी से तथा प्रैक्टिकल होकर कोई निर्णय लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। ज्यादा जिम्मेदारियों की वजह से तनाव रह सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के काम अपनी देखरेख में करवाएं। कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। प्रोफेशनल मीटिंग में महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी। रहेगी। जिसमें आपका भी योगदान रहेगा।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास की भावना बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय खुद को भी देना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार और थकान की वजह से चिड़चिड़ापन और तनाव रह सकता है। जिसका असर पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या – पॉजिटिव- खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इस बेहतर समय का जरूर सदुपयोग करें। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा, और इससे आपको आत्मिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- पड़ोसी अथवा मित्रों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। इससे संबंधों में खटास आने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि तनाव दे सकती हैं। परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। काम का तनाव खुद पर हावी न होने दें। मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच मजबूत संबंध रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3 तुला – पॉजिटिव- अपनी जीवनशैली में परिवर्तन आने से कई समस्याओं का समाधान स्वत: ही मिल जाएगा। सामाजिक अथवा राजनीतिक लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिले, तो चूके नहीं। इससे आपका लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर उलझना ठीक नहीं है। यह समय पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति दृढ़ रहने का है। दूसरों की लड़ाई-झगड़े में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, उधार लेना उचित नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरा दिन बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श होगा। जल्दी सफलता पाने के लिए गैर कानूनी कामों से बचें। परेशान हो सकते हैं। ओवरटाइम करना पड़े, तो घबराए नहीं।
लव- वैवाहिक संबंध में आपसी सहयोग और प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रणय संबंध किसी के हस्तक्षेप की वजह से बिखर सकते हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव सभी सदस्यों पर कुछ ना कुछ रहेगा। परंतु सबका ध्यान रखने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जरूर सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कई तरह की नई जानकारियां भी हासिल होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिलने की उम्मीद है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधान रहें। क्योंकि वापसी मिलने की संभावना कम है और इसका असर आपके संबंधों पर भी पड़ेगा। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे जिद्दी भी हो सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- घर में आंतरिक व्यवस्था को लेकर कुछ ना कुछ मनमुटाव रहेंगे। नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। जीवनसाथी को कोई उचित उपहार देना ना भूलें।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा, जिससे नींद भी प्रभावित होगी। ध्यान मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1 धनु – पॉजिटिव- मन मुताबिक कामों में आज का दिन बीतेगा। ज्यादा से ज्यादा वक्त परिवार के साथ बीताने की कोशिश करें। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। आपके नेतृत्व में कोई विशेष गतिविधि संपन्न होगी।
नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों को सार्वजनिक ना करें, वरना कोई अन्य व्यक्ति गलत भावना से इसका फायदा उठा सकता है। बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके उन्हें अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता दे। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में बेहतर काम की कोशिशों में सफलता मिलेगी। बिजनेस के नजरिये से समय अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं को रूप देने की कोशिश काफी हद तक सफल रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में कागज अच्छे से जांच ले।
लव- दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 मकर – पॉजिटिव- व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए जरूर व्यतीत करें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर विचार करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर रहेगा।
नेगेटिव- ना करना भी सीखे और स्वाभिमानी बने। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। इस समय पारिवारिक तथा व्यक्तिगत व्यस्तता की अधिकता रहने से कुछ परेशानी भी महसूस करेंगे। व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने काम पर ध्यान दें। किसी भी तरह का लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने खानपान में आयुर्वेदिक चीजों का जरूर इस्तेमाल करें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है।
नेगेटिव- किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कुछ चिड़चिड़ापन या निराशा जैसी स्थिति रह सकती हैं। संयम और शांति रखें। कहीं यात्रा का प्लान बन रहा है तो सतर्क रहें या स्थगित कर दें। युवा वर्ग अपनी परफॉर्मेंस को लेकर गंभीर रहे।
व्यवसाय- वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। किसी भी तरह के बदलाव या कोई नया फैसला लेने के लिए अच्छे समय का इंतजार करें। कमीशन, लेन-देन जैसे व्यवसाय से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें। अधिकारियों से विवाद में ना पड़े।
लव- परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी रिस्क लेने से परहेज करें। मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9 मीन – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि आपके व्यवहार को और अधिक सकारात्मक बनाएगी। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधित जानकारी और अधिक बढ़ाएं। इससे आपको अपने कार्यों के प्रति नई दिशा मिल सकती हैं।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी मामले में रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें। आज आप से कोई गलती हो सकती हैं जिससे रिश्तों में भी दरार आएगी। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज उसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों दिक्कतें आ सकती है। तनाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर दूरियां आ सकती हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6