बिहार में 7 नदियां उफान पर:महाराष्ट्र-कर्नाटक में रेड अलर्ट; MP समेत 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी

नेपाल से सटे बिहार और यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार में बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य की 7 नदियां (घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी) खतरे के निशान से ऊपर हैं। यहां पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है। उधर, यूपी में सबसे ज्यादा खराब स्थिति पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर की है। यहां 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इटावा में कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। यहां रविवार (14 जुलाई) को रोडवेज बस आधी डूब गई है। 2 घंटे तक यात्री बस में फंसे रहे। बाद में बस को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। महाराष्ट्र-कर्नाटक में रेड अलर्ट, MP समेत 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मानसून पूरे देश में सक्रिय है। सबसे ज्यादा असर देश के पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई को इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलेगी
मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए बारिश का आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। BMC ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लोगों से कहा है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। आज मुंबई में 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के बाकी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। MP में बारिश के लिए जिंदा आदमी की शवयात्रा देशभर में मौसम की तस्वीरें… आगे मौसम कैसा रहेगा… राज्यों की मौसम की खबरें… उत्तर प्रदेश: इटावा में बारिश के पानी में आधी बस डूबी, बाढ़ से लखनऊ-दिल्ली हाईवे की सड़क टूटी यूपी में बाढ़-बारिश से हाल-बेहाल है। हिमालय पर मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। नेपाल-यूपी बॉर्डर से सटे 8 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर की है। प्रदेश में 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: एमपी के 20 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में फुहारें, कोलांस नदी में पानी बढ़ा भोपाल में बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी का पानी 1 फीट तक बढ़ गया है। यह सीजन में पहली बार है। शहर में रविवार सुबह फुहारें पड़ीं, रात में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। जबलपुर, खरगोन, सागर, सतना, सिवनी, मलाजखंड, धार, विदिशा में भी शनिवार को पानी गिरा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 24 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, बीसलपुर बांध पानी बढ़ा; 24 घंटे में 65mm बरसात राजधानी जयपुर में रविवार सुबह-सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे पूर्व शनिवार को अजमेर, टोंक, चूरू, भरतपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। टोंक-अजमेर में हो रही बारिश से बीसलपुर बांध में पानी बढ़ने लगा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, भागलपुर में बाढ़ की चपेट में 24 गांव बिहार के अधिकतर जिलों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार को गोपालगंज, बक्सर, बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नैनाहा ढाला से नैनाहा गांव तक जाने वाली सड़क पानी में बह गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है। पूरी खबर पढ़ें… असम में बाढ़ से 107 की मौत, 8.4 लाख की आबादी प्रभावित असम में बाढ़ से सात और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में बारिश, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या 107 हो गई है। राज्य के 20 जिलों के 8.4 लाख से ज्यादा बाढ़ की चपेट में हैं। छत्तीसगढ़: रायपुर समेत तीन संभागों में हैवी रेन का अलर्ट, जशपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी छत्तीसगढ़ में आज बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जशपुर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…