एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। तेलंगाना एंटी-नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए हैदराबाद में बिक्री के लिए लाई गई लगभग 2.6 किलोग्राम कोकीन जब्त की। पुलिस ने अमन प्रीत सिंह समेत कुल 13 लोगों के नाम बताए हैं। इन सभी का टेस्ट पॉजिटिव मिला है। पुलिस यहां 2017 से ही ड्रग्स रैकेट के भंडाफोड़ के लिए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर काम कर रही है। खबर अपडेट हो रही है..