करेंट अफेयर्स 15 जुलाई:विक्रम मिस्री ने विदेश सचिव का पदभार संभाला, केपी शर्मा ओली चौथी बार नेपाल के PM बने

जून में थोक महंगाई 3.36% पर पहुंची। स्पेन ने चौथी बार यूरो कप जीता। वहीं, कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नियुक्ति (APPOINTMENT) 1. विक्रम मिस्री ने विदेश सचिव का पदभार संभाला: 15 जुलाई को विक्रम मिस्री ने विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया। विक्रम को पूर्व विदेश सचिव मोहन क्वात्रा की जगह नियुक्त किया गया है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. केपी शर्मा ओली चौथी बार नेपाल के PM बने: 15 जुलाई को खड्ग प्रसाद शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने ओली को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 3. जून में थोक महंगाई 3.36% पर पहुंची: 15 जुलाई को नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) ने जून 2024 के थोक मंहगाई के आंकड़े जारी किए। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जून में थोक महंगाई बढ़कर 3.36% पर पहुंच गई है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. स्पेन ने चौथी बार यूरो कप जीता: 14 जुलाई को स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप फुटबॉल का खिताब जीत लिया है। बर्लिन के ओलंपिया स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। 5. अर्जेंटीना ने 16वीं बार कोपा अमेरिका कप जीता: 14 जुलाई को अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका फुटबॉल कप का खिताब जीत लिया। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 15 जुलाई का इतिहास: 1979 में आज के दिन ही देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने इस्तीफा दिया था। वे 2 साल 4 महीने 4 दिन PM रहे थे। मोरारजी इससे पहले 1964 और 1967 में प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए थे।