ट्रम्प बोले- मैं मुड़ता नहीं तो मर चुका होता:छोटी गोली मेरे कान का हिस्सा उड़ा देती, हमले के बाद कुछ देर में पहला भाषण

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद कुछ पहली बार भाषण देंगे। वे रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कंवेंशन में शामिल होने के लिए अमरीकी राज्य विस्कोंसिन के मिल्वॉकी शहर पहुंचे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने द संडे पोस्ट से अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बात करते हुए कहा कि मैं यहां नहीं होता, मैं अब तक मर चुका होता। ये बेहद भयानक अनुभव था जिसने मेरा जीवन लगभग खत्म कर दिया था। ट्रम्प ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर मैं अवैध प्रवासियों से जुड़े चार्ट को पढ़ने के लिए मुड़ा नहीं होता तो, मैं यहां नहीं होता। एक इंच से भी छोटी गोली ने मेरे कान का एक हिस्सा उड़ा दिया होता। ट्रम्प पर अमेरिकी समयानुसार शनिवार और भारतीय समयानुसार रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में वे बाल-बाल बच गए। एसॉल्ट राइफल से चली गोली उनके कान को छूती हुई गुजर गई। ट्रम्प की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने 20 साल के हमलावर को तुरंत ढेर कर दिया। उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई है। फायरिंग में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है। ट्रम्प पर हमले की वो तस्वीर जो इतिहास बन गई… बाइडेन का पहला संबोधन हमले के 18 घंटे बाद हुआ
डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले के लगभग 18 घंटे बाद बाइडेन ने पहली बार देश को संबोधित किया। संबोधन भारतीय समयानुसार 15 जुलाई को देर रात हुआ। राष्ट्रपति ने कहा, “मैंने ट्रम्प से बात की है। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।” बाइडेन ने कहा कि इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरणों में है। हमें अभी इस घटना के मकसद की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इस घटना के मकसद को लेकर लोग अपनी थ्योरी न बनाएं। FBI और सीक्रेट सर्विस एजेंसियों को अपना काम करने दें। हमारी कोशिश है कि इस हमले के बाद हमारी कोशिश है कि ट्रम्प को और अधिक सुरक्षा दी जाए। इसके लिए सीक्रेट सर्विस को निर्देश दिया गया है। बाइडेन ने बताया कि मैंने सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि कल से शुरू होने वाले रिपब्लिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन की सुरक्षा व्यवस्था का अच्छे से जायजा लिया जाए।