एनालिस्ट कम प्रोग्रामर के 45 पदों पर वैकेंसी:आज से कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई; 14 अगस्त लास्ट डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में एनालिस्ट कम प्रोग्रामर के 45 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई यानी आज से कर सकेंगे। इसके लिए 14 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक लास्ट डेट है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस जारी इन पदों के लिए 22 से करें अप्लाई ऐसे करें अप्लाई यहां करें कॉन्टेक्ट