मिजान को मुकेश अंबानी ने दिया 30 करोड़ का फ्लैट:अनंत-राधिका की मुलाकात करवाने के बदले मिला तोहफा, पिता जावेद जाफरी ने दावे पर किया रिएक्ट

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका मर्चेंट से शादी की है। शादी को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। जहां अनंत अंबानी ने अपने 25 दोस्तों को 1.67 करोड़ रुपए की लग्जरी 18 कैरेट की वॉच गिफ्ट की है, वहीं अब खबर है कि मुकेश अंबानी ने एक्टर मिजान जाफरी को एक फ्लैट गिफ्ट किया है। फ्लैट की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दावे के सामने आने के बाद मिजान के पिता जावेद जाफरी ने इस पर रिएक्शन दिया है। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने 14 जुलाई को अपने X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर दावा किया था कि मुकेश अंबानी ने मिजान को 30 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया है। उन्होंने लिखा था, ‘एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी बांद्रा, मुंबई के संधू पैलेस में रह रहे हैं। क्योंकि मुकेश अंबानी ने उन्हें 30 करोड़ रुपए की कीमत वाला फ्लैट गिफ्ट किया है। दरअसल, मिजान ने ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पहली मुलाकात करवाई थी। कुछ भी हो सकता है।’ केआरके का ट्वीट सामने आने के बाद मिजान जाफरी के पिता जावेद जाफरी ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने केआरके का ट्वीट री-पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘कुछ भी’। इसके साथ ही जावेद जाफरी ने एक लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है। बताते चलें कि मिजान जाफरी, अनंत अंबानी के अच्छे दोस्त हैं। वो अनंत के ग्रूम स्क्वॉड्स का हिस्सा थे। अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को हुई शादी के दिन मिजान जाफरी, रणवीर सिंह, सलमान खान, शाहरुख खान, वीर पहाड़िया समेत अपने 25 करीबी दोस्तों को 1.67 करोड़ की कीमत वाली 18 कैरेट की लग्जरी वॉच गिफ्ट की थी। सभी का वॉच फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो भी सामने आया था। मिजान जाफरी ने अनंत अंबानी की बारात में सभी दोस्तों के साथ मैचिंग आउटफिट पहना था। साथ ही उन्होंने बारात में जमकर डांस भी किया था।