करेंट अफेयर्स 16 जुलाई:’वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना का शुभारंभ हुआ, जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह सुप्रीम कोर्ट में जज बने

जस्टिस आर माधवन सुप्रीम कोर्ट के जज बने। प्रशांत गाजीपुर डेल्हीवरी के सीनियर VP बने। वहीं, राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल का DGP नियुक्त किया गया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 1. वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना शुरू: 16 जुलाई को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 96वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह सुप्रीम कोर्ट में जज बने: 16 जुलाई को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्त किया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी। 3. जस्टिस आर माधवन सुप्रीम कोर्ट के जज बने: 16 जुलाई को केंद्र सरकार ने जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया। वे इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यरत थे। 4. डेल्हीवरी के सीनियर VP बने प्रशांत गाजीपुर: 16 जुलाई को लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी ने प्रशांत गाजीपुर को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया। वे इससे पहले ईकॉम एक्सप्रेस में कंट्री हेड और चीफ प्रोसेस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। 5. राजीव कुमार फिर से पश्चिम बंगाल के DGP बने: 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजीव कुमार को राज्य का डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। वे संजय मुखर्जी की जगह लेंगे, जिन्हें DG (फायर) के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 16 जुलाई का इतिहास: 1945 में आज के दिन ही अमेरिका ने दुनिया का पहला न्यूक्लियर टेस्ट किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने एटॉमिक हथियार बनाने के लिए 1942 में मैनहट्टन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपनहाइमर लीड कर रहे थे। 16 जुलाई 1945 की सुबह 5.30 बजे गैजेट नाम के न्यूक्लियर बम को टेस्ट किया गया था।