UP के 16 जिलों में बाढ़, 3 नदियां उफान पर:24 घंटे में 6 मौतें; बिहार में 24 गांव डूबे; 9 राज्यों में अलर्ट

नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ के हालात लगातार बने हुए हैं। यहां तीन नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। राप्ती नदी, बूढ़ी राप्ती और क्यूनो नदी के ऊफान पर होने के कारण गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर और गोंडा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण 6 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि सभी की मौत डूबने से हुई है। उधर, बिहार में भी बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, मधेपुरा, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 24 से ज्यादा निचले इलाकों के गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत कुल 9 जिलों बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बुधवार 17 जुलाई को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तराखंड यानी 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 10 राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देश में बारिश की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 18 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, :एमपी से होकर गुजर रही ट्रफ, स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। इस कारण पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। कई जिलों में इतनी तेज बारिश हो रही है कि सड़कें तालाब बन गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 4 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, पिछले 24 घंटे में बस्तर में 100mm पानी बरसा​​​​​​​ छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर जिले में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंगलवार को मानसून की गतिविधियां सामान्य रहीं। ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…