फिफ्टी प्लस की हो चुकी एक्ट्रेस तब्बू अपने बेबाक अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। वे फिटनेस और फैशन को लेकर भी जानी जाती हैं। उनका स्टाइल आज भी यंग एक्ट्रेस को मात देने के लिए काफी है। बावजूद इसके वो फिल्मों में यंग किरदार नहीं निभाना चाहती हैं। वो कहती है कि जब दर्शकों को वास्तविक उम्र के बारे में पता हो, तो भूमिकाएं दिखावटी लगेगा। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस तब्बू ने उम्र के हिसाब से किरदारों पर बात की। उन्होंने कहा कि अब फिल्मों में यंग किरदार नहीं निभा सकती हैं। जिस उम्र में है उसी उम्र का किरदार निभाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा- हाल ही में बड़ी उम्र के एक्टर्स ने फिल्मों में यंग किरदार निभाए हैं। क्योंकि पहले कम उम्र का कॉन्सेप्ट नहीं था, तब अलग-अलग एक्टर्स ही यंग किरदार निभाते थे। लेकिन मैं उनके विपरीत फिल्मों में यंग महिला का किरदार नहीं निभाना चाहती हूं। तब्बू ने आगे कहा, ‘अगर यंग महिला का किरदार निभाने का ऑफर आया तो भी नहीं करूंगी। क्योंकि जब दर्शकों को आपकी वास्तविक उम्र के बारे में पता हो, तो ऐसी यंग भूमिकाएं निभाना दिखावटी लगेगा।’ बता दें कि डायरेक्टर नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन के यंग किरदारों को शांतनु माहेश्वरी और सई एम मांजरेकर ने निभाया है। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐसे प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है, जो 23 साल बाद फिर से मिलते हैं।