UP में बारिश से 24 घंटे में 10 मौतें:20 जिलों में बाढ़, 60 गांव डूबे; MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में नेपाल से सटे 20 जिलों में बाढ़ के हालात पिछले 4-5 दिनों से लगातार बने हुए हैं। करीब 20 लाख की आबादी पानी से घिरी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है। गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। 60 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। यहां 3 बच्चियों की गड्‌ढे में डूबने से मौत हो गई है। वहीं, वाराणसी में गंगा के उफान पर होने से 15 से अधिक घाट डूब गए हैं। उधर, बिहार में भी नेपाल से सटे इलाकों का यही है। बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, मधेपुरा, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ आई है। 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन 17 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा हैं। इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बारिश देखने को मिल सकती है। देशभर से बारिश की तस्वीरें… आगे का मौसम कैसा रहेगा… राज्यों की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें… उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा में गुरुद्वारा आधा डूबा, गोरखपुर में 60 गांव डूबे, 3 बच्चियों की मौत यूपी में 3 दिन तक मानसून पर ब्रेक रहेगा। बुधवार को 20 जिलों में महज 0.2 मिमी बारिश हुई। 63 शहरों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। 20 जुलाई से फिर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। गोरखपुर, वाराणसी समेत 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 26 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, नेपाल के पानी से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 26 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की टर्फ लाइन फिलहाल बिहार से नहीं गुजर रही है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: उज्जैन-खंडवा समेत 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, MP में अब तक 10.8 इंच बारिश मध्यप्रदेश में अब तक एवरेज 10.8 इंच बारिश हो गई है। यह मानसून के कोटे से 5% कम है। पूर्वी हिस्से में अब तक 18% बारिश कम हुई है जबकि पश्चिमी हिस्से में 7% अधिक है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, भरतपुर में मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें से तीन जिलों डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पांच जिलों उदयपुर, सिरोही, जालोर, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में तापमान 2.9 डिग्री गिरा, सुबह 9 बजे तक 9 जिलों में बारिश का अलर्ट पंजाब में बुधवार 18 जिलों में येलो अलर्ट के बावजूद खुल कर बारिश नहीं हुई। लेकिन कुछ जिलों में हुई पाकेट रेन के बाद राज्य के औसतन तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में मानसून सुस्त है। जिसका सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव है। पूरी खबर पढ़ें…