बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने ऋचा चड्ढा-अली फजल:बोले-‘हमारा परिवार नन्ही परी के आने से खुश है,16 जुलाई को हुआ बेटी का जन्म’

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल पेरेंट्स बन गए हैं। ऋचा ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। कपल ने बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट एक स्टेटमेंट के जरिए की है। अपने स्टेटमेंट में ऋचा और अली ने कहा, ‘हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी बेबी गर्ल का जन्म 16 जुलाई को हुआ है। हमारा परिवार नन्ही परी के आगमन से खुश है। फैंस और शुभचिंतकों की दुआओं के लिए शुक्रिया।’ फरवरी में सुनाई थी गुड न्यूज बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इसी साल फरवरी में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान ही एक्ट्रेस ने सीरीज ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ के प्रमोशन में हिस्सा लिया था, हालांकि उसके बाद से ही वो मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैटरनिटी ब्रेक खत्म होने के तुरंत बाद ही ऋचा अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। ऋचा ने 2017 में कोर्ट मैरिज के बाद 4 अक्टूबर 2022 को अली फजल से लखनऊ में शादी की थी।