भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 7.1% बढ़कर 6,368 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही (Q1FY24) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5,945 करोड़ रुपए रहा था। वहीं पिछली तिमाही (Q4FY24) में यह 7,969 करोड़ रुपए रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 20.1% गिरा है। इंफोसिस ने गुरुवार (18 जुलाई) को Q1FY25 यानी वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए है। एक महीने में 17% चढ़ा इंफोसिस का शेयर
इंफोसिस का शेयर आज रिजल्ट आने से पहले 2.20% बढ़ाकर 1,764 रुपए पर बंद हुआ। एक महीने में कंपनी का शेयर 17% चढ़ा है। वहीं बीते एक साल में इंफोसिस के शेयर में 19.58% की तेजी आई है। इंफोसिस की आय 3.6% बढ़कर ₹39,315 करोड़ रही