भारत के लिए सबसे अच्छी बात स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म है। वहीं पूजा वस्त्रकार ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में 8 विकेट लिए जबकि स्पिनर राधा यादव भी कामयाब रही हैं। स्पिनर्स में दीप्ति शर्मा, सजीवन साजना और श्रेयांका पाटिल शामिल हैं। पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए निदा दार को कप्तान बनाए रखा है, लेकिन टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। ईरम जावेद, ओमैमा सोहेल और सैयदा आरूब शाह को इस साल पहली बार टीम में जगह मिली है जबकि तस्मिया रूबाब डेब्यू करेंगी। ग्रुप ए में नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का भी सामना पहले दिन होगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। नेपाल 2016 के बाद पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहा है जबकि यूएई का यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट है। मैच डिटेल्स
टूर्नामेंट-विमेंस एशिया कप
तारीख-19 जुलाई
मैच-भारत Vs पाकिस्तान
टॉस-7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30PM
स्टेडियम- रंगिरी दांबुला स्टेडियम, श्रीलंका
आखिरी 5 मैच 14 मैच में सिर्फ 3 मैच जीत पाया पाकिस्तान स्टार्स पर नजरें टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
रंगिरी दांबुला स्टेडियम श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के सभी मैच यही खेले जाएंगे। यहां अब तक 3 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। दोनों ही टीम के कप्तान टॉस जीतकर बैटिंग लेना चाहेंगे। वेदर रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन
भारतीय विमेंस टीम अभी फॉर्म में हैं। उसने हाल ही में साउथ अफ्रीका को हराया है। वहीं हेड टु हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो भी भारत की टीम पाकिस्तान से आगे हैं। इस मैच में भारत के जीतने के चांस 90% है। दांबुला में कल के दिन बारिश होने का कोई चांस नहीं है। विमेंस एशिया कप के विजेता
विमेंस एशिया कप की शुरुआत 2004 से हुई थी। जब भारत ने इसे जीता था। अब तक 8 बार विमेंस एशिया कप हो चुका है। जिसमें भारत ने 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है वहीं बांग्लादेश ने 1 बार एशिया कप जीता है। पॉसिबल प्लेइंग XI
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, डी हेमलता, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल। पाकिस्तान : निदा दार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, ईरम जावेद, नाशरा संधू, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रूबाब।