नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी, दुनियाभर में उड़ानों पर असर: ATM, बैंक, स्टॉक मार्केट भी प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ा है। भारत समेत दुनियाभर में एयरपोर्ट पर चेक इन और टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही है इससे फ्लाइट्स या तो लेट हैं या कैंसिल की जा रही हैं। भारत में, 5 एयरलाइन- इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पर असर पड़ा है।
पढ़ें पूरी खबर… 2. पूजा खेडकर पर UPSC ने FIR दर्ज कराई, जवाब मांगा- क्यों न आपका सिलेक्शन रद्द किया जाए
ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर का IAS सिलेक्शन कैंसिल करने का नोटिस UPSC ने शुक्रवार को जारी कर दिया गया। UPSC ने पूजा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। पूजा खेडकर पर OBC और विकलांगता कोटे के दुरुपयोग करने का आरोप है। उधर, पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने पुणे की एक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। जमीन विवाद में किसानों को धमकाने के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दिलीप फिलहाल फरार हैं। इस मामले में दिलीप खेडकर की पत्नी मनोरमा अरेस्ट हो चुकी हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 3. यूपी के बाद उत्तराखंड में भी कांवड़ पर आदेश, रूट की दुकानों पर मालिक अपना नाम लिखें
यूपी में कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों में दुकानदार को अपना नाम लिखना होगा। इसमें दुकान मालिक का नाम और डिटेल लिखी जाएगी। शुक्रवार को सीएम योगी ने यह आदेश दिया। सरकार का कहना है कि कांवड़ यात्रियों की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। इसके अलावा, हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी। यूपी के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार में भी यह आदेश लागू कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. चिनाब ब्रिज पर 15 अगस्त को पहली ट्रेन चलेगी, यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में बने दुनिया के सबसे ऊंचे स्टील आर्च ब्रिज पर स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को पहली ट्रेन चलेगी। संगलदान से रियासी के बीच चलने वाली यह ट्रेन सर्विस उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस ब्रिज पर 20 जून को ट्रेन का ट्रायल रन हुआ था। यह ब्रिज पेरिस के एफिल टावर (330 मीटर) से 29 मीटर ऊंचा है। यह ब्रिज 40 किलो तक विस्फोटक और रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता तक के भूकंप को झेल सकता है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. SC राज्यपालों को आपराधिक मुकदमे से छूट की जांच को तैयार, बंगाल गवर्नर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप
सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 361 की रूपरेखा की जांच करने के लिए तैयार हो गया है। संविधान का यह प्रावधान राज्यों के राज्यपालों और राष्ट्रपति को किसी भी तरह के आपराधिक मुकदमे से पूरी तरह की छूट देता है। यह मामला बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप से जुड़ा है। गवर्नर पर राजभवन की महिला संविदा कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, लेकिन संवैधानिक प्रावधान के चलते उन पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ।
पढ़ें पूरी खबर… 6. हिमंता बोले- 2041 तक असम मुस्लिम राज्य बन जाएगा, कहा- इसे कोई नहीं रोक सकता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में 30% बढ़ रही है। ऐसे में साल 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। यह हकीकत है और इसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं तब इस पर नियंत्रण लग सकता है, क्योंकि मुस्लिम समुदाय केवल उनकी बात सुनता है। डेमोग्राफिक डेटा के मुताबिक असम की मुस्लिम आबादी 40 फीसदी हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर… 7. चार धाम के नाम पर दूसरे मंदिर-ट्रस्ट नहीं बनेंगे, उत्तराखंड सरकार का फैसला
देश में चार धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के नाम से दूसरा मंदिर या ट्रस्ट नहीं बनेगा। मंदिरों से मिलता-जुलता नाम रखने पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 18 जुलाई को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस पर कानून बनाने का फैसला किया गया है। दरअसल, 10 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी में ‘श्री केदारनाथ धाम’ नाम से मंदिर का शिलान्यास हुआ था। गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रमुख संतों ने इसका विरोध किया था।
पढ़ें पूरी खबर… 8. टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी का कैंसर से निधन, सिर्फ 20 साल की थीं
टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का निधन हो गया है। वे सिर्फ 20 साल की थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर था और जर्मनी में इलाज चल रहा था। टी-सीरीज की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया कि तिशा का निधन 18 जुलाई को लंबी बीमारी से लड़ते हुए हुआ। तिशा पब्लिक अपीयरेंस कम ही दिया ही करती थीं। उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं था। उन्हें आखिरी बार 2023 में फिल्म एनिमल की स्क्रीनिंग में देखा गया था।
पढ़ें पूरी खबर… 9. UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे; मुंबई में 10 घंटे में 101 मिलीमीटर बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। NDRF, SDRF और PAC की टीम 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी हैं। उधर मुंबई में गुरुवार को 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई।
पढ़ें पूरी खबर… 10. काशी विश्वनाथ की फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं को ठगा: रुद्राभिषेक की ऑनलाइन बुकिंग कराते थे
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी हुई है। दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक के नाम पर श्रद्धालुओं से 10 लाख रुपए तक ठग लिए हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब श्रद्धालुओं ने मंदिर से संपर्क किया। मामला सामने आने के बाद काशी न्यास के सीईओ ने DGP से शिकायत की। पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट को जांच के लिए लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर…