गुजरात में वडोदरा के श्री नारायण स्कूल में दूसरी मंजिल पर कमरे की एक दीवार गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें 4 बच्चे बेंच सहित 10 फीट नीचे गिरते नजर आए। एक छात्र को सिर पर चोट आई है। तीन को हल्की चोटें हैं। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को तुरंत बुलाया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उधर, वडोदरा पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मामले को लेकर केस दर्ज भी कराया जा सकता है। प्रिंसिपल बोलीं- ऐसा होगा हमें अंदाजा नहीं था
स्कूल की प्रिंसिपल रूपलबेन शाह ने बताया कि यह घटना दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई। जो बच्चे घायल हुए हैं, वे सभी सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। हमें एकदम से तेज आवाज आई। इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ बच्चे घायल हुए हैं। मलबे में बच्चों की साइकिलें दब गईं। हमें अंदाजा नहीं था कि ऐसी घटना होगी। खबर अपडेट की जा रही है…