नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. रिपोर्ट में दावा- कोरोना वायरस में सरकारी आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा मौतें हुईं
कोरोना महामारी के पहले फेज में भारत सरकार के मुताबिक, करीब 1 लाख 48 हजार लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, अब नई रिपोर्ट्स में सरकार के इन आंकड़ों को गलत बताया गया है। अलजजीरा ने दुनियाभर के 10 बड़े डेमोग्राफर्स और इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि 2020 में भारत में कोरोना के कारण सरकारी आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा लोग मारे गए थे।
पढ़ें पूरी खबर… 2. वडोदरा में स्कूल की दीवार गिरी, 4 बच्चे घायल; स्टूडेंट 10 फीट नीचे गिरे
गुजरात में वडोदरा के श्री नारायण स्कूल में दूसरी मंजिल पर कमरे की एक दीवार गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें 4 बच्चे बेंच सहित 10 फीट नीचे गिरते नजर आए। एक छात्र को सिर पर चोट आई है। तीन को हल्की चोटें हैं। स्कूल में 1200 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। स्कूल की बिल्डिंग को एक महीने पहले ही स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट मिला था।
पढ़ें पूरी खबर… 3. NEET UG का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी, SC ने दिया था आदेश
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने आज 20 जुलाई को NEET UG एग्जाम का सिटी और सेंटरवाइज रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें कैंडिडेट्स की पहचान जाहिर नहीं की गई है। 18 जुलाई को NEET विवाद पर कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया था कि सभी कैंडिडेट्स के रिजल्ट शनिवार दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।
पढ़ें पूरी खबर… 4. हरियाणा कांग्रेस MLA मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी हुई
हरियाणा में ED ने सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया। सुरेंद्र पंवार अवैध खनन से जुड़े मामले में दिल्ली ED ऑफिस में पेश हुए थे। यहीं से टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पंवार पर 25 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग ट्रायल का मामला है। विधायक के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। ED ने कोर्ट से विधायक की 14 दिन की रिमांड मांगी।
पढ़ें पूरी खबर… 5. कोर्ट में जिरह सुनकर टाइप करेगा कम्प्यूटर, तीस हजारी कोर्ट से शुरुआत
कोर्ट की कार्यवाही और सबूतों को दस्तावेज में दर्ज करने के लिए अब AI का इस्तेमाल होगा। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से इसकी शुरुआत हो गई है। यहां शुक्रवार को हाइब्रिड कोर्ट रूम का उद्घाटन किया गया। इसका मकसद कोर्ट को पेपरलेस बनाना है। इसमें ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसमें बोले गए शब्दों को सुनकर कम्प्यूटर टाइप कर देता है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. उद्धव बोले- मुंबई का नाम अडाणी सिटी नहीं होने देंगे, धारावी प्रोजेक्ट रद्द करेंगे
शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धारावी विकास परियोजना पर सवाल उठाए। ठाकरे ने कहा- विकास के लिए जानबूझकर बिजनेसमैन गौतम अडाणी को टेंडर दिया गया है। धारावी का विकास होना चाहिए, अडाणी का नहीं। ये (भाजपा) मुंबई का नाम अडाणी सिटी भी कर देंगे। इनकी कोशिश चल रही है, उसे हम होने नहीं देंगे। हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर… 7. हिमाचल में कार सवार ने छात्रा को 30 मीटर घसीटा, चलती गाड़ी से फेंका
हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक छात्रा खड़ी थी। तभी स्विफ्ट कार में सवार युवक छात्रा के पास आए। उसका बैग छीन लिया। इस दौरान छात्रा को 30 मीटर तक घसीटा। फिर चलती गाड़ी से धक्का देकर फेंक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने कार की पहचान करके पंजाब के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें पूरी खबर… 8. गुजरात में 36 घंटे में 565 मिमी बारिश, नागपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
गुजरात के पोरबंदर में गुरुवार-शुक्रवार को 36 घंटे में 565 मिमी बारिश हुई। इससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने यहां आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नागपुर में बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज आज बंद रखने का आदेश है। उधर, उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से खेतों में काम कर रहे करीब 100 लोग फंस गए। उन्हें 3 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया।
पढ़ें पूरी खबर… 9. रांची में अमित शाह बोले- झारखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी
गृहमंत्री अमित शाह झारखंड के रांची पहुंचे। उन्होंने 26 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश भर ने भाजपा का समर्थन किया। 60 साल के बाद तीसरी बार कोई प्रधानमंत्री चुना गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 10. गोवा के समुद्र में कार्गो शिप में आग लगी, कोस्ट गार्ड के तीन जहाज बुझाने आए
दक्षिण-पश्चिम गोवा के समुद्र में मेर्स्क फ्रैंकफर्ट नाम के कार्गो शिप में 19 जुलाई की दोपहर आग लग गई थी। आग लगने के बाद जहाज बहकर कर्नाटक के पास कारवार पहुंच गया। यहां इंडियन कोस्ट गार्ड्स (ICG) के तीन जहाज आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। शिप का एक क्रू मेंबर लापता है। खराब मौसम के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर…