जम्मू के राजौरी में सोमवार (22 जनवरी) सुबह आतंकियों ने आर्मी कैंप पर हमला किया। इसमें एक जवान घायल हो गया। सेना के अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने सुबह 4 बजे राजौरी के गुंधा में 63 आरआर आर्मी कैंप पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक सैनिक को गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद और सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। छिपे हुए आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इससे पहले आतंकियों ने 16 जुलाई को जम्मू के डोडा जिले के डेसा में सुरक्षाबलों पर हमला किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की फायरिंग में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी। कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। जम्मू रीजन में 22 अप्रैल से अब तक 10 बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इनमें 12 जवान शहीद हुए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… कंबोडिया में बंधक बनाए 14 भारतीयों को छुड़ाया कंबोडिया में नौकरी के नाम पर बंधक बनाए गए 14 भारतीयों को छुड़ा लिया गया। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को इनकी सूचना दी थी। भारतीय दूतावास ने कहा, ‘इन लोगों को कंबोडिया के सामाजिक व युवा पुनर्वास मंत्रालय की देखरेख में रखा गया है।